आंखों की सूजन के घरेलू उपाय

आंखों की सूजन कई कारणों से हो सकती है जैसे, तनाव या फिर ज्‍यादा थकान। आंखों में सूजन की समस्‍या बहुत आम है। समस्या के पीछे कारण चाहे कोई भी हो, लेकिन इस समस्‍या का निदान करना बेहद जरूरी है। क्‍या आप जानते है कि सूजी हुई आंखों के लिए उपाय हमारे घर में ही मौजूद है। कुछ घरेलू नुस्‍खों जिनसे आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है उनकी विस्‍तार से जानकारी दी गई है इस स्‍लाइड शो में।
टी-बैग्स

चाय में मौजूद टैनिन और ठंडक के कारण आंखो की सूजन कम होती है। इसके लिए टी-बैग्‍स को कुछ देर फ्रिज में रखकर इन टी-बैग्‍स को अपनी आंखों पर कुछ मिनट के लिए रखें। यह थकी हुई आंखों को आराम देने के साथ-साथ उनकी सूजन भी कम करेगा।
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की सूजन को दूर करने के लिए आपको एक सूखे और साफ कपड़े को एलोवेरा जेल में डूबाकर उससे अपनी आंखों को पोछ लें। या फिर एलोवेरा जेल को अपनी आंखों पर लगाकर दस मिनट बाद आंखों को धो लें।
शहद

एक चम्‍मच शहद में आंवले का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से आंखों की सूजन को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों को अन्‍य संक्रमण से भी बचाया जा सकता है।
धनिया

धनिये के माध्‍यम से भी आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। आंखों की सूजन व लाली में धनिया को कूटकर पानी में उबाल कर, उस पानी को कपड़े से छानकर आंखों आस-पास लगाने से फायदा होता है।
हरी सब्जियां व फल

आंखों की सूजन कम करने के लिए विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। या फिर विटामिन ई युक्‍त तेल को रात को सोते समय आंखों के आसपास लगाए, फायदा होगा। इसके साथ ही स्‍वस्‍थ आहार लेना चाहिए। इससे आंखों की सूजन कम करने में मदद मिलती है।
ठंडा पानी

आंखों के लिए पानी एक वरदान की तरह है। पानी से आंखों को धोने से आंखों की जुड़ी अधिकतर परेशानियां दूर हो जाती है। आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारने से आंखों में रक्तसंचार बेहतर होता है, आंखें तरोताजा दिखायी देती हैं और सूजन दूर हो जाती है।
बिलबेरी

आंखों के लिए बहुत ही उपयोगी बूटी है बिलबेरी। इसमें मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट्स आंखों की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते है। अपनी खूबियों के कारण आज कई नेत्र विशेषज्ञ इसका प्रयोग चिकित्‍सा के लिए करते हैं।
ग्रीन टी

ग्रीन टी में टैनिन और एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के आसपास सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन उन रक्‍त कोशिकाओं को सिकोड़ने का काम करता है, जो आंखों के आसपास सूजन पैदा करती हैं।
आलू

आलू आंखों के लिए बहुत अच्‍छा होता है। आलू के स्‍लाइस काटकर आंखों पर कुछ देर रखने से आंखों को काफी आराम मिलता है। इससे आंखों की थकावट और सूजन भी दूर होती है।