आंखों के पास की झुर्रियां (क्रोज फीट) को इन घरेलू उपायों से करें दूर

आंखों के पास झुर्रियों यानी कि क्रोज फीट, आंखों के बाहरी कोने पर मुस्कराते समय बनने वाली पतली और महीन रेखाएं हैं, जोकि दिखने में बहुत बुरी लगती है लेकिन परेशान न हों क्‍योंकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्‍या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

Rahul Sharma
Written by:Rahul SharmaPublished at: Dec 12, 2016

घरेलू उपायों से दूर करें क्रोज फीट

घरेलू उपायों से दूर करें क्रोज फीट
1/6

आंखों के पास झुर्रियों यानी कि क्रोज फीट, आंखों के बाहरी कोने पर मुस्कराते समय बनने वाली पतली और महीन रेखाएं हैं। आमतौर पर 30 वर्ष की उम्र के बाद दिखने वाली रेखाओं को हंसी की रेखाएं भी कहा जाता है। 30 की उम्र के बाद कोलाजेन तथा इलास्टिन कम बनने के कारण त्‍वचा में खिंचाव से उम्र के निशान चेहरे पर पड़ने लगते हैं। जिसका सबसे ज्‍यादा असर आंखों के आस-पास पड़ता है और आंखों के पास की त्वचा पतली हो जाती है और वहां महीन झुर्रियां पड़ने लगती हैं।   उम्र बढ़ने के अलावा मुस्‍कुराने, सूरज की रोशनी में ज्‍यादा रहने, प्रदूषण, धूम्रपान, भौंहें चढ़ाने, गलत तरीके से सोने आदि से भी यह समस्‍या होने लगती है। इसके अलावा आनुवांशिकता भी इसके लिए जिम्‍मेदार होती है। लेकिन परेशान न हो क्‍यों‍कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्‍या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा
2/6

एलोवेरा एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण आंखों के पास झुर्रियां पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्‍स को हटाते हैं। यह झुर्रियां हटाने के लिए सबसे अच्छे प्राकृतिक उपायों में से एक है, इसमें त्वचा को टोन करने वाले विटामिन और मिनरल्स होते हैं। समस्‍या होने पर एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालें और सोने से पहले आंखों के आसपास लगाएं। सुबह पानी से धो लें। कुछ दिन इस्‍तेमाल करने से आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

तेल की मालिश

तेल की मालिश
3/6

जैतून, जोजोबा तथा बादाम का तेल झुर्रियां हटाने में सहायक होते हैं। आंखों के आसपास के हिस्‍से में उंगलियों की मदद से मालिश करें। साथ ही नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर हैं जो त्वचा को पोषण देता है, जिससे त्वचा में झुर्रियां नहीं आती। सोने से पहले हर रोज आंखों के पास शुद्ध नारियल तेल की मालिश करें। इसके अलावा कैस्‍टर ऑयल में मौजूद सूदिंग इफेक्‍ट क्रोज फीट को होने से रोकते है। सोने से पहले नियमित रूप से झुर्रियों पर अरंडी के तेल की कुछ बूंदें लगाएं। सुबह चेहरे को धो दें।

दूध

दूध
4/6

दूध की मदद से आप आंखों के आसपास की झुर्रियों को आसानी से हटा सकते हैं। दूध में मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड मृत कोशिकाओं को हटाने तथा कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना दूध पीने से चेहरे पर निखार आता है। क्रोज फीट से छुटकारा पाने के लिए एक बाउल में ठंडा दूध लेकर उसमें कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिला लें। अब इसमें ब्रेड के दो टुकड़े मिलाएं। हर एक टुकड़े को कपडे में लपेटकर, आंखों के ऊपर रखें। इसे 10 मिनट तक ऐेसे ही छोड़ दें। यह प्रक्रिया नियमित रूप से दोहराएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

नींबू और अंडे की सफेदी

नींबू और अंडे की सफेदी
5/6

नींबू के रस में सिट्रिक एसिड से भरपूर होता है और त्‍वचा की मृत कोशिकाएं निकालने और झुर्रियां दूर करने में काफी सहायक होता है। नींबू के रस को झुर्रियों वाले स्थान पर रगड़ें। इसे 10 मिनट बाद धो दें। या रात के समय ग्लिसरीन और नींबू के रस के मिश्रण को आंखों के पास लगाएं। इससे जल्दी ही आंखों की झुर्रियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही अंडे का सफेद भाग त्वचा में कसावट लाता है जिससे झुर्रियों की रेखाएं भी मिटती हैं। अंडे के सफेद भाग को अच्‍छे से मिक्‍स करके उसे आंखों और गालों की हड्डियों पर लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें ताकी वह ड्राई जाये फिर पानी से धो लें।

पपीता और नाशपाती

पपीता और नाशपाती
6/6

पपीते में विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में होता है जिसकी मदद से फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद पपेन नामक एंजाइम कोलेजन की मात्रा में वृद्धि करता है। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं निकलती हैं तथा त्वचा में कसावट आती है। सिर्फ एक कच्चे पपीते को आंखों के आसपास की त्वचा पर रगड़ें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें तथा पानी से इसे धो लें। इसके अलावा नाशपाती में एंटी बैक्टीरियल और ऑक्सीडेंट्स गुण सूखी और बेजान त्वचा में जान डालते हैं। यह कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है जिससे झुर्रियां कम होती हैं। नाशपाती के गूदे को झुर्रियों पर लगाये और 20 मिनट बाद धो दें। नियमित रूप से लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा।  Image Source : Getty

Disclaimer