बच्चे को कब्ज़ की समस्या होने पर ये घरेलू उपाय अपनाएं!

बच्चों को जब कब्ज की समस्या हो तो इन घरेलू उपायों से कोई एक उपाय अपनाएं। तुरंत आराम मिलेगा।

सम्‍पादकीय विभाग
Written by:सम्‍पादकीय विभागPublished at: Mar 24, 2017

बच्चों को कब्ज

बच्चों को कब्ज
1/5

बच्चों को भी कब्ज की समस्या होती है। खासकर जब फास्टफुड, जंकफुड और चीज़ी खाना बच्चे ज्यादा खाने लगे हैं। इन खाद्य पदार्थों से बच्चों को कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की समस्या के दौरान बच्चों को पेट में काफी दर्द रहता है जिससे वे रोने लगते हैं। बच्चों का रोना देखकर बड़े भी काफी परेशान हो जाते हैं और डॉक्टर के पास दवा लेने चले जाते हैं। जबकि शुरुआती स्थिति में आप नीचे दिए गए कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

संतरे का जूस

संतरे का जूस
2/5

सबसे पहले आसान उपाय के बारे में बात करते हैं। बच्चों के कब्ज को दूर करने के लिए संतरे का जूस और पानी के उपाय को कारगर उपाय माना जाता है। बच्चे को कब्ज़ होने पर उसे एक ग्लास संतरे के जूस में आधा ग्लास पानी दिन में दो बार पिलाये। शाम तक बच्चे को आराम मिल जाएगा।

किशमिश भी फायदेमंद

किशमिश भी फायदेमंद
3/5

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए किशमिश को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। बच्चे को कब्ज होने पर चार से पाँच भीगी हुई किशमिश का जूस निकाल कर अपने बच्चे पिलाये। कुछ ही घंटे के बाद बच्चे को कब्ज़ की समस्या से आराम मिलेगा।

अदरक का पेस्ट

अदरक का पेस्ट
4/5

इस उपाय का इस्तेमाल पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए करना चाहिए। क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है जो छोटे बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है। पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को कब्ज होने पर उन्हें मुलेठी और अदरक का पेस्ट बना कर शहद के साथ दिन में तीन से चार बार खिलायें। दिन के अंत तक में बच्चे को कब्ज से आराम मिल जाएगा।

बेकिंग सोडा से सिकाई

बेकिंग सोडा से सिकाई
5/5

ये उपाय आप हर उम्र के बच्चों के लिए अपना सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा के पानी से अपने बच्चे के पेट की लगभग 15 मिनट तक सिकाई करें। ऐसा करने से बच्चों को कब्ज और पेट दर्द, दोनों की समस्या से आराम मिलता है। नोट- ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक के पास जाएं।

Disclaimer