लगातार होने वाले सिरदर्द को दूर करने के लिए घरेलू उपचार
तेजी से बदलती और भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में सिर दर्द एक आम समस्या बन गया है, हालांकि लगातार होने वाले सिर दर्द को घरेलू उपचार के जरिए भी आसानी से ठीक किया जा सकता है।

तेजी से बदलती और भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में सिर दर्द एक आम समस्या बन गया है। लगभग हर उम्र के लोगों को यह समस्या होती हैं। आज-कल लोग इसके लिए कई तरह की दवाइयां भी लेते हैं। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि लगातार होने वाले सिर दर्द को घरेलू उपचार के जरिए भी आसानी से ठीक किया जा सकता है। तो चलिये जानें लगातार होने वाले सिरदर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचार।
Images courtesy: © Getty Images

विलो बार्क से सिर दर्द में बेहद आराम मिलता है। इसलिये इस हर्ब को एस्प्रिन सप्लिमेंट में भी इस्तेमाल किया जाता है। यदि सिर दर्द होने पर आप पिपरमिंट, कैमामाइल और विलो बार्क को मिला कर चाय पीते हैं, तो आपको सिर दर्द में तुरंत आराम मिल जाता है।
Images courtesy: © Getty Images

पिपरमिंट माइग्रेन में एक बहुत कारगर उपचार की तरह काम करता है। पुराने समय में भी सिरदर्द के उपचार के लिए पिपरमिंट दिया जाता था। तो यदि आपको सिर दर्द की शिकायत हो, तो आप इसे चाय में मिलाकर पी सकते हैं, आपको तुरंत आराम मिलेगा।
Images courtesy: © Getty Images

सिर दर्द के लिए लौंग और नमक का पेस्ट एक प्रभावी उपचार है। इसे लगाने के लिये लौंग पाउडर और नमक का पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट को दूध में मिलाकर पीएं। जैसा कि नमक में हाइग्रस्कापिक गुण पाया जाता है, जिससे सिर दर्द से आराम मिलता है।
Images courtesy: © Getty Images

सिर दर्द से आराम पाने का दालचीनी पाउडर पेस्ट एक अच्छा उपचार है। उपयोग के लिये दालचीनी को पीस कर पाउडर बना लें और फिर इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सिर पर लगाएं। इससे आपको सिर दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
Images courtesy: © Getty Images

यदि आपके पास बेहद व्यस्थता वाला काम है और आप अकसर 12 घंटे ऑफिस में बिताते हैं, तो प्रिमरोज सप्लिमेंट्स को नियमित तौर पर लें। इसमें दर्द से आराम देने वाला यौगिक, जिसे फिनायललानीन खासी अमाउंट कहते हैं, होता है। प्रिमरोज को कई अन्य बीमारियों के उपचार के लिये भी इस्तेमाल किया जाता है।
Images courtesy: © Getty Images

लगातार सिर दर्द की शिकायद रहने पर एक ग्लास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं। क्योंकि कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होता है। और नींबू पानी पीने से न सिर्फ गैस की समस्या दूर होती है, बल्कि सिद दर्द भी ठीक होता है।
Images courtesy: © Getty Images

लहसुन का रस पीने से भी भी लगातर दिर दर्द रहने की समस्या में आराम मिलता है। इसे तैयार करने के लिये लहसुन के कुछ टुकड़े लें और इन्हें निचोड़ का रस निकाल लें और कम से कम एक चम्मच रस पीएं। दरअसल लहसुन एक कारगर पेनकीलर होता है, जिससे सिर दर्द में आराम होता है।
Images courtesy: © Getty Images

मसाज सिर दर्द से छुटकारा पाने का एक असरदार तरीका है। सिर दर्द की समस्या होने पर यूकेलिप्टस के तेल से सिर की धीरे-धीरे मसाज करें। इस तेल में दर्द निवारक गुण होते हैं और इससे मसाज करने पर दर्द में तुरंत आराम पहुंचता है।
Images courtesy: © Getty Images

धनिया पत्ती, जीरा और अदरक से बनी चाय पीने से भी लगातार होने वाले सिर दर्द में राहत मिलती है। इसे बनाने के लिये थोड़ा गर्म पानी लें और इसमें धनिया, जीरा और अदरक, तीनों को डाल कर पांच मिनट तक उबालें। अच्छे परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम दो बार पीएं।
Images courtesy: © Getty Images

सबसे आखिर में, लेकिन बेहद आसान और असरदार गर्मागरम मासाला चाय सिरदर्द के लिए एक रामबाण उपाय है। अगर आप मसाला चाय बना रहे हैं तो उसमें थोड़े से अदरक के साथ लौंग और इलायची भी मिला लें।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।