नशे में भारतीय पुरुष हो जाते हैं कुछ ज्यादा ही फनी
भारतीय पुरुष अगर एक बार शराब पी लें तो वे ना चाहते हुए भी एक महान कॉमेड्यन की तरह व्यवहार करने लगते हैं, यकीन नहीं आते तो इसे पढ़ें।

शराब पीने का मौलिक कानून है कि इसे पीने के बाद शांत और सभ्य नहीं रहा जा सकता... क्या सच में?? अजी नहीं जनाब ये तो मज़ाक की बात थी, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि पीने के बाद लोगों का एक नया हास्यासप्रद चहरा उभर कर आता है, खासतौर पर भारतीय पुरुषों में। वे पीने के बाद अगल ही दुनिया में चले जाते हैं। तो चलिये आज कुछ ऐसी ही फनी बातों पर गौर फरमाते हैं जो नशे में भारतीय पुरुष करते ही हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

चल ना दो - तीन पैग और लेते हैं..... खाना फिर ऑडर करेंगे! और फिर ये दो - तीन पैग चार - पांच हो जाते हैं और खाना मिनटों नहीं घंटों में आ पाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अगर खुदा ना खास्ता इस बीच वेटर खाने का मैन्यु लेकर आ गया तो ये जनाब वेटर को ये जरूर बोलेंगे.. 'तुझे लगता है मुझे चढ़ने वाली हैं? ... तुझे पता भी है मेरी कैपेसिटी क्या है?'
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जब दो दोस्त बैठकर ड्रिंक कर रहे हों और अचानक कोई खूबसूरत सी लड़की बार में आ जाए तो एक दोस्त दूसरे से जरूर कहता है.....उस टेबल पर जो बैठी है ना.. वो भाभी है तेरी! है ना सच में फनी।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

पीने के बाद जैसे भारतीय पुरुषों में मानों जैसे करुणा और प्यार का समंदर फूट पड़ता है। ऐसे में वो जब किसी अजनबी इंसान से भी मिलते हैं तो उनकी ये करुणा की भावना की बौछार उस पर भी कर डालते हैं। आप उनके मुंह से अक्सर यह सुन सकते हैं, "भाई है....तू भाई है मेरा।" नशे में उनके लिए सब परिवार बन जाते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

शारब की आधी बोतल गटक जाने, और झूमना शुरू कर देने के बावजूद भी आपको भारतीय पुरुष की हिम्मत की दात देनी होगी। वो आपको ये ही कहता नजर आएगा, " अरे मुझे दारू नहीं चढ़ती, ये तो मेरे खून में है!"
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

खबरदार हो जाएं, या कानों को बंद करने के लिए रुई खरीद लें। शराब चढ़ जाने के बाद अक्सर भारतीय पुरुष किसी एक गाने को रिपीट पर लगाकर आपको दस से बीस बार सुना सकते हैं। सोचिये बीस बार हिमेश रेशमिया का गाना सुन के आपकी क्या हालत होनी।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अक्सर नशे में बार - बार कोई दर्द भरा गाना सुनकर उनकी पुरानी दुख भरी यादें तोजा हो जाती हैं और वे आपको आपके ना चहते हुए भी उपदेश जरूर देते हैं। 'भाई कभी प्यार मत करियो'।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नशे में होने पर भारतीय पुरुषों को अपने व्यक्तित्व और चरित्र के बारे में जानने की बड़ी इच्छा होती है। वो आपसे रह-रह कर पूछते हैं, "भाई क्या तू भी सोचता है कि मैं बुरा आदमी हूं?"
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

शराब पीने के बाद उनके अंदर जैसे फिल्मी कलाकार घुस जाते हैं और वे लोकप्रिय फिल्मों के सेंटी डायलॉग्स बोलना शुरू कर देते हैं। जैसे, "रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं.... नाम है शहनशाह।", "बाबू जी ने कहा पारो को छोड़ दो, पारो ने कहा शराब को छोड़ दो, तुम कह रही हो घर छोड़ दो, एक दिन आयेगा जब वो कहेगा ये दुनिया छोड़ दो।" अरे.. अरे आप क्यूं रोने लगे।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

एक बार टल्ली हो जाने के बाद भारतीय मर्द जो कमाल की अंगेजी बोलते हैं उसे सुन कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। जैसे, " यू आर माई ब्रदर एंड दिस बर्ड इज फनी।" वेन एवर आई पियो दारू, आई बिकम इंगलिस मैन।"
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।