वजन बढ़ाने के बजाय घटाते हैं ये 5 हाई फैट फूड, जरूर करें ट्राई
उच्च वसायुक्त आहार का सेवन करने से बचना चाहिए, लेकिन शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने और त्वचा को निखारने के लिए भी वसा की जरूरत होती है, इसलिए कुछ आहारों को सेवन जरूर करें।

यह माना जाता है कि उच्च वसायुक्त आहार के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ये हमारे शरीर में चर्बी बढ़ाते हैं और इसके कारण मोटापा और उससे संबंधित कई प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं। लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वसा की भी जरूरत होती है, लेकिन अधिक वसा के सेवन से बचें। वसा से शरीर ऊर्जावान होता है, त्वचा में निखार आता है, बाल मजबूत होते हैं और इसमें पाये जाने वाले विटामिन और मिनरल बीमारियों से बचाते हैं।
image source - getty images

असंतृप्त वसा मेवा, एवोकैडो और जैतून आदि में पाया जाता है। असंतृप्त वसा हृदय के लिए फायदेमंद है, क्योंकि उनमें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है और वे उच्च घनत्व लाइपोप्रोटीन (एचडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती हैं। इसलिए अंसतृप्त वसा का सेवन करना चाहिए।
image source - getty images

आधे एवोकैडो में 15 मिग्रा उच्च वसा होती है। एवोकैडो खाना स्वास्थ्य और त्वचा के लिहाज से फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। यह प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी है जो त्वचा की सुरक्षा करती है। एवोकैडो त्वचा की कोशिकाओं को दोबारा बनने में मदद करता है और इससे आपकी त्वचा को जवां रहती है।
image source - getty images

बादाम और अन्य सूखे मेवों को आप हेल्दी स्नैक्स की तरह प्रयोग कर सकते हैं। एक औंस बादाम (इसमें लगभग 23 बादाम आते हैं) में 14 ग्राम वसा होती है। बादाम में वसा के अलावा विटामिन और अन्य मिनरल भी बहुतायत में पाये जाते हैं। यह त्वचा को निखारता है साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
image source - getty images

मछली भी उच्च वसायुक्त आहार माना जाता है, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। सालमन मछली को सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है, इसके साथ मैकेरल, टूना और सार्डिनेस खाने से भी दिल के दौरे की संभावना कम होती है।
image source - getty images

जैतून और जैतून का तेल भी फायदेमंद है। अगर आपको जैतून पसंद है तो सलाद में 10 जैतून के फलों को शामिल कीजिए, अगर आप साबुत जैतून खाना पसंद नहीं करते हैं तब ऑलिव ऑयल का सेवन करें। इसकी प्रकृति गरम होती है और इसकी मालिश करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
image source - getty images

अलसी और अन्य बीजों में भी उच्च वसा पायी जाती है। एक चम्मच अलसी को लेकर इसे दही, सलाद, सूप आदि में शामिल कर इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई होता है जो त्वचा में निखार लाता है और दर्द दूर करता है। त्वचा संबंधित बीमारियों से बचाव में भी यह फायदेमंद है।
image source - getty images

अंडे में शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं। एक बड़े अंडे में केवल 5 ग्राम वसा पाया जाता है। आप हर रोज अंडे का सेवन ब्रेकफास्ट में कर सकते हैं। इसमें पायी जाने वाली वसा नुकसान की बजाय फायदेमंद मानी जाती है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।