Global Handwashing Day 2020: हाथ के सारे बैक्टीरिया को मार देता है घर का बना ये हर्बल हैंड वॉश, जानें बनाने का तरीका
हैंडवॉश घर में बनाने के लिए आपको सिर्फ 5 रुपए खर्च करने होंगे। ये हैंडवाश पूरी तरह हर्बल और केमिकल फ्री होगा।

मार्केट में मिलने वाले हैंडवॉश की गुणवत्ता कैसी है ये शायद हम और आप नहीं जान सकते हैं। लेकिन यही चीज अगर आपके घर में बनी हो तो आपको इसपर पूरा भरोसा रहेगा। इसके लिए आपको सिर्फ 5 रुपए खर्च करने होंगे। ये हैंडवाश पूरी तरह हर्बल और केमिकल फ्री होगा। इससे आपके हाथ मुलायम और खुशबूदार रहेंगे। ऐसे में ये सस्ता हैंडवाश आपके बहुत काम आ सकता है। इसके लिए आपको किन चीजों की जरूरत होगी आइए जानते हैं।

हैंडवॉश को घर में तैयार करने के लिए 5 रुपए का रीठा, 4-5 गुलाब के फुल की पत्तियां, 2 गुलहड के फुल की पत्तियां, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल एकत्र कर लीजिए।

हैंडवाश बनाने के एक दिन पहले रीठा को रात में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन इसके बीज को निकालकर टुकड़े कर लें। अब इसको मिक्सर में पीस लें। एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसका कलर सफेद रहेगा। रीठा साबुन का काम करता है।

अब इस पेस्ट में 4 से 5 फ्रेश गुलाब की पत्तियां, गुलहड़ की पत्तियां के साथ 2 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल डालकर एक बार दोबारा मिक्सर में पीस लें। इसका एकदम स्मूद पेस्ट बनाना है। गुलाब की पत्तियों को खुशबू के लिए डाला जाता है। गुलाब खुशबूं देने का काम करेगा और गुलहड़ कंडीशनर के काम में आएगा।

हैंडवाश तैयार हो चुका है। अब इसका कलर हल्का सा पिंक हो जाएगा। आप इसे वॉटल में भरकर यूज कर सकते हैं। अगर थोड़ा मोटा लग रहा है तो आप इस पेस्ट में पानी भी मिला सकते हैं। ये केमिकल फ्री हर्बल हैंडवाश है।
इसे भी पढ़ें: कफ और खांसी को जड़ से मिटाता है घर में बना ये चमत्कारिक काढ़ा
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- आयुर्वेदिक हैंड वॉश बनाने के उपाय
- हर्बल हैंड वॉश क्या है
- हर्बल हैंड वॉश घर में कैसे बनाएं
- हर्बल हैंड वॉश के फायदे
- making Ayurvedic hand wash
- what is herbal hand wash
- how to make herbal hand wash at home
- benefits of herbal hand wash
- herbal hand wash kaise banaye
- Global Handwashing Day 2020
- World Hand Hygiene Day 2020