वजन घटाने के बाद की हेल्दी आदतें

आजकल की भाग-दौड़, तनाव व अनियमित खान-पान वाली दिनचर्या में खुद को सही शेप में रख पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन कड़े अनुशासन, नियमित व्यायाम आदि से वेट लॉस प्रोग्राम को फॉलो कर अतिरिक्त वजन को कम कर बेहतरीन बॉड़ी शेप पाया जा सकता है। लेकिन बात यहां खत्‍म नहीं हो जाती है, सफलता पाना जितना मुश्किल होता है, उसे बरकरार रखना उससे भी मुश्किल है। एक अनुमान के मुताबिक 50 प्रतिशत महिलाएं जितना वजन कम करती हैं उतना ही 6 महीने के अंदर वापस बढ़ा भी लेती हैं। इसलिये वेट लॉस प्रोग्राम के बाद फिटनेस और फीगर को मेंटेन करने के लिये कुछ हेल्दी आदतों को फॉलो करने की जरूरत होती है।Images source : © Getty Images
विटामिन डी लेते रहें

एक बार वजन कम करने के बाद वजन को नियंत्रिण में रखने के लिये उनके लिए विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा लेना ज़रूरी होता है। यह दिमाग़ में लेप्टिन नामक हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है जो कि दिमाग़ को शरीर की ऊर्जा की जानकारी देता हैं। इसके अलावा भोजन को ठीक से चबाएं क्योंकि अध्ययन से पता चला है कि जो लोग अपने निवाले को 40 बार चबाकर खाते हैं वे अपने आपको स्लिम रखने में सफल रहते हैं।Images source : © Getty Images
खुद पर नियंत्रण रखें और अनुशासन में रहें

खुद पर नियंत्रण रखना सीखना बेहद जरूरी होता है। संतुलन बहुत जरूरी होता है, इसलिए अपने आपने मन को 'ना' कहने की आदत भी डालें। यह भी वेट लॉस के बाद वजन संतुलित और शरीर को शेप्ड में बनाए रखने के लिये जरूरी है। आपको इस बात का पूरा खयाल रखना होता है कि खाने पर सही नियंत्रण नहीं रखने से आपका वज़न दुबारा बढ़ना तो न शुरू हो जाए। Images source : © Getty Images
ग्रीन टी पियें

खुद को डीटॉक्सीफाई करने और बेहतर फिटनेस के लिए ग्रीन टी का सेवन करते रहना चाहिए। अध्ययनों से पता चला है कि सिर्फ ग्रीन टी का सेवन करने से ही कुछ पाउंड वजन किया जा सकता है और यदी सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन करें तो अधिक फायदा होता है।Images source : © Getty Images
आनुवांशिक मोटापा पर नियंत्रण और सावधानियां

कुछ लोगों को आनुवांशिक रूप से ही मोटापा मिलता है, क्योंकि उनके परिवार में कोई ना कोई मोटा होता है। लेकिन शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हुए इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी वेट लॉस के बाद अपने आप को शेप में रखने का एक तरीका होता है।Images source : © Getty Images