फूड कॉम्बिनेशन जो रखें सेहतमंद
एक साथ खाने वाले दो भोजन जो सेहत को पहुंचाए फायदा।

जिंदगी में कुछ चीजें जोड़े में ही अच्छी लगती हैं। और इनकी जुगलबंदी कई बार कमाल कर देती है। यही नियम खाने के साथ भी लागू होता है। कुछ फूड कॉम्बिनेशन अपनाकर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में एक ही चीज खाने की एकरसता से भी निजात पा सकते हैं। इन आहारों और फलों में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है जो आपको सेहतमंद रखता है साथ ही बीमारियों से बचाने में भी सहायक होता है।
image source - getty images

हरी चाय में नींबू का रस डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह दिल को तंदुरुस्त रखता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। कई शोध इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि अगर हरी चाय में कुछ बूंदें नींबू की डाल ली जाएं तो यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।
image source - getty images

एवोकाडोज में असंतृप्त वसा और ओमेगा-3 की मात्रा काफी अधिक होती है। इसमें पोषक तत्त्वों को अवशोषित करने की क्षमता भी 15 गुना अधिक होती है, जो हृदय रोगों, अंधेपन और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। जब एवाकाडो और पालक एक साथ खाया जाता है जो यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
image source - getty images

अपनी रोजमर्रा की पावर ट्रेनिंग एक्सरसाइज में स्ट्रेचिंग को भी शामिल कीजिए। कई शोध इस बात को साफ कर चुके हैं कि व्यायाम के बीच में या फिर उसके फौरन बाद की गयी स्ट्रेचिंग मांसपेशियों को करीब 20 फीसदी तक अधिक मजबूत बनाती है। व्यायाम के बाद शरीर में ऊर्जा बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार के फलों का सेवन कीजिए।
image source - getty images

विटामिन सी, जब अंडे साथ लिया जाता है, तो यह लौह तत्त्व सोखने में सबसे ज्यादा मदद करने वाला कॉम्बिनेशन बन जाता है। विटामिन सी आयरन को छह गुना तक अधिक घुलनशील बना देता है जो थकान से होने वाली तकलीफों और अनीमिया को दूर रखता है।
image source - getty images

फलों का सेवन करके आप कई प्रकार की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। इन फलों में विटामिन, कैल्सियम, प्रोटीन, आयरन पाया जाता है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए रंगीन और ताजे फलों का सेवन कीजिए।
image source - getty images

खाने को अच्छे से और आसानी से पचाने के लिए जरूरी है पाचन क्रिया दुरुस्त रहे। ये फूड कांबिनेशन आसानी से पचने में सहायक होते हैं। इनके सेवन से पेट संबंधित समस्यायें भी नहीं होती हैं।
image source - getty images

ताजे फलों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। फलों में शरीर के लिए जरूरी सभी पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमें बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।