ब्रेकफास्ट में ओटमील खाने के 8 कारण
रोजाना सुबह नाश्ते में ओटमील खाना स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभदायक है, यह बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है जो कि बहुत जल्द पचने वाला आहार है, आइए जानें ओट्स खाने के फायदों के बारे में।

ब्रेकफास्ट में ओटमील
दिन की अच्छी शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। यह जान लें कि दिन की शुरुआत के लिए ओटमील से अच्छा कोई ब्रेकफास्ट नहीं है। ओटमील को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करने से आप कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। ओट में कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, आयरन, विटामिन-बी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। ओट्स या जई आसानी से पचने वाले फाइबर का जबरदस्त स्रोत है। साथ ही यह काम्प्लेक्स कार्बोहाइडेट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसे ब्रेकफास्ट में शामिल कर आप हेल्दी रह सकते हैं।
ImageCourtesy@gettyImages

कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता
ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकॉन नामक गाढ़ा चिपचिपा तत्व हमारी आंतों की सफाई करते हुए कब्ज की समस्या दूर करता है। इसकी वजह से शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं हो पाता। अगर तीन महीने तक नियमित रूप से ओट्स का सेवन किया जाए तो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में 5 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।
ImageCourtesy@gettyImages

हृदय स्वस्थ रखे
ओट्स का सेवन दिल के लिये काफी फायदेमंद होता है। ओट्स में खूब फाइबर मौजूद होता है, और इसमें सोल्यूबल फाइबर होता है जो दिल के लिये बहुत अच्छा होता है यही नहीं यह दूसरी बीमारियों से भी बचाता है। इससे शुगर लेवल कम रहता है।
ImageCourtesy@gettyImages

वजन घटाए
इसमें इनसॉलिबल और सॉलिबल फाइबर होता है, जो फैट बर्निंग के लिए काफी अच्छा है, साथ ही प्रोटीन भी मौजूद होने से पेट भर जाता है। जो लोग जिम जाने का या व्यायाम करने का समय नहीं निकल पाते हैं, वे ओट्स खा के अपना वजन जल्दी और आसान तरीके से कर सकते हैं।
ImageCourtesy@gettyImages

ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखे
ओट्स में कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको ऊर्जा देती है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह धीरे धीरे पचता है, जिसकी वजह से रक्त में मौजूद ग्लूकोस का स्तर बढ़ता नहीं है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि इसको नियमित खाने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा काम हो जाता है।
ImageCourtesy@gettyImages

उच्च रक्तचाप कम करता है
उच्च रक्तचाप हमारे हृदय के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है , इसे समय रहते अगर रोका ना गया तो यह इंसान की जान भी ले सकता है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाए है ओट्स। ओट्स खाने से उच्च रक्तचाप की परेशानी कम होती है क्योंकि इसमें फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखता है।
ImageCourtesy@gettyImages

स्तन कैंसर से बचाता है
ओट्स में लिग्नंस और एन्टेरोलैक्टोने जैसे फीटोकमिशल पाये जो कैंसर से लड़ने में सहायक हैं। एन्टेरोलैक्टोने विशेष रूप से, स्तन और अन्य हार्मोन से संबंधित कैंसर की रोकथाम में सहायक है।
ImageCourtesy@gettyImages

इंटेस्टाइन को स्वास्थ रखता है
ओट्स में फाइबर होने की वजह से यह आंत और मलाशय के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट्स उनके लिए बहुत लाभदायक है जो लोग अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित हैं। ओट्स रोज़ खाने से कब्ज़ जैसी परेशानियों से निजात मिल जाता है।
ImageCourtesy@gettyImages

तनाव से बचाता है
ओट्स में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ता है, जिससे मस्तिष्क शांत रहता है। जिसकी वजह से आपका मूड अच्छा रहता है और नींद भी अच्छी आती है। आप चाहें तो इसमें ब्लूबेरी भी दाल के खा सकते हैं, जिस में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है जो तनाव से लड़ने में मदद करता है।
ImageCourtesy@gettyImages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।