स्वस्थ सेहत का राज हैं ये 5 इंडियन फूड

डॉक्टर सिमरन सैनी भी कहती हैं कि ये फूड्स केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहतमंद भी हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर सिमरन का इन फूड्स के बारे में क्या कहना है।

Rashmi Upadhyay
Written by:Rashmi UpadhyayPublished at: Mar 31, 2017

बेस्ट इंडियन फूड

बेस्ट इंडियन फूड
1/6

आज के समय में युवाओं को विदेशी कल्चर के साथ ही विदेशी फूड भी काफी पसंद आ रहे हैं। जबकि सच यह है कि जो स्वाद और मजा हमारे भारतीय फूड में है, वो और किसी में नहीं है। आज हम आपको 6 ऐसे इंडियन फूड्स बता रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। डॉक्टर सिमरन सैनी भी कहती हैं कि ये फूड्स केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहतमंद भी हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर सिमरन का इन फूड्स के बारे में क्या कहना है।

उड़द की दाल

उड़द की दाल
2/6

उड़द की दाल में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। उड़द की दाल का सेवन हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। जिन लोगों को अधिक मल-मूल आता है, बवासीर, गठिया, लकवा पाचन संबंधी और दमा में उड़द की दाल बहुत लाभदायक है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और पौटेशियम होता है।

रोटी है फायदेमंद

रोटी है फायदेमंद
3/6

उत्तर भारत में रोटी सबसे महत्वपूर्ण और पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। चाहे मल्टी ग्रेन आटे का रोटी के रूप में सेवन किया जाए या चक्की के आटे का, दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। रोटी के सेवन से शरीर में भरपूर मात्रा में फाइबर और कार्बोहाईड्रेट पहुंचता है। जिसके चलते बॉडी को पर्याप्‍त ऊर्जा मिलती है।

आहार में आंवला

आहार में आंवला
4/6

आंवला का किसी भी रूप में सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। आंवला सबसे ज्यादा हमारी आंखों के लिए अच्छा होता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसमें फ्री रेडिकल फाईटिंग एंटीऑक्‍सीडेंट भी काफी ज्‍यादा होता है। जिससे कफ, खासी, आंखों की रोशनी सहित कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आंवले का प्रयोग कई दवाओं में भी किया जाता है।

दही का सेवन

दही का सेवन
5/6

चाहे सर्दी हो या फिर गर्मी, दही का सेवन दोनों ही मौसम में करना चाहिए। दही में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है। यह हमारा पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ ही कई अन्य लाभ भी देता है। दही में निम्‍न कैलोरी होती है जिससे शरीर में फैट भी नहीं बढ़ता है।

पनीर का सेवन

पनीर का सेवन
6/6

पनीर में लगभग सभी ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। पनीर को नॉन वेज का वैकल्पिक रूप कहा जा सकता है। जिन लोगों को वजन बढ़ाने की जरूरत होती है उन्हें पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। घर पर बने पनीर का सेवन, रेस्‍टोरेंट में मिलने वाले पनीर से ज्‍यादा फायदा करता है।

Disclaimer