रहना है फिट तो पानी से ऐसे करें अपनी बॉडी को डिटॉक्स
लोग जंक फूड खाने के लिए मजबूर हैं। इस जंक फूड से होने वाले दुष्परिणामों की लिस्ट लंबी है। इनके दुष्परिणामों से बचने के लिए नियमित रुप से शरीर को डिटॉक्सीफाई करने की जरूरत होती है।

आज की हमारी जीवनशैली हमारा खान-पान पूरी तरहसे बदल चुका है। लोग जंक फूड खाने के लिए मजबूर हैं। इस जंक फूड से होने वाले दुष्परिणामों की लिस्ट लंबी है। इनके दुष्परिणामों से बचने के लिए नियमित रुप से शरीर को डीटॉक्सीफाई करने की जरूरत होती है। इसमें कुछ वाटर बेस्ड डिटॉक्स ड्रिंक आपकी मदद कर सकते हैं। ये डिटॉक्स ड्रींक न सिर्फ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं बल्कि आपका वजन भी कम करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

अदरक एक प्राकृतिक दर्दनिवारक है और पानी में डालकर पीने से यह एक अद्भुत डिटॉक्स के गुण देता है। इसे बनाने के लिये कमरे के तापमान वाला 12 औंस पानी की के साथ आधा नींबू और आधा इंच अदरक को कूट कर मिलाएं। सुबह-सुबह इसका सेवन करें।
Images courtesy: © Getty Images

नींबू में विटामिन सी से भरपूर होता है जिसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा को निखारते हैं व मुक्त कणों से लड़ते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे साधारण, आसान और प्रभावी तरीका है। बस आपको रोज सुबह उठने के बाद एक बड़े गिलास पानी में आधा नींबू नीचोड़ कर पीना है। रोजना इसे पीने से न सिर्फ शरीर से विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं, बल्कि शरीर दिन भर तरोताज़ा भी रहता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इसमें कभी नमक या चीनी न मिलाएं।
Images courtesy: © Getty Images

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का यह काफी पुराना और कारगर तरीका है। इ से बनाने के लिये गुनगुना पानी लीजिए, उसमें एक चम्मच शहद और दस से पंद्रह नींबू की बूंदे डालिए और अच्छे से मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट पी लीजिए। ऐसा हर दिन करने से शरीर को लाभ मिलेगा और टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे।
Images courtesy: © Getty Images

एलोवेरा जूस के कई स्वास्थ्य लाभ होते है। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन भी निकल जाता है। दो चम्मच एलोवेरा जूस को एक कप पानी में मिलाएं और दिन में दो बार पिएं। इसे सीधा भी पी सकते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिये त्रिफला भी एक अच्छा विकल्प है। त्रिफला वाटर तैयार करने के लिये हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच त्रिफला मिलाएं। और फिर इसे आधा घुलने तक चम्मच से हिलाते रहें। इसके बाद छलनी से छान कर इसे पी लें।
Images courtesy: © Getty Images

यह एक सबसे सरल डिटॉक्स वाटर है जिसका इस्तेमाल डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में खूब होता है। इसे बनाने के लिए पुदीने की पत्ती को पानी में अच्छी तरह से मसल लें और इसमें नींबू के कुछ बूंद मिला दें। स्वाद के लिये आप इसमें नमक भी मिला सकते हैं। रोज सुबह इस पुदीना-लेमन वाटर पीने से शरूर से विषाक्त दूर हो जाते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

सिर्फ पानी पीकर लोग अकसर बोर हो जाते हैं इसलिए आप रोज पानी में फलों के कुछ स्लाइस मिला सकते हैं। इससे न सिर्फ शरीर डिटॉक्सिफाई होगा बल्कि पानी का स्वाद और सुगंध भी कमाल के हो जाएंगे। मिलेगा। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल शरीर द्वारा आसानी से ग्रहण कर लिये जाएंगे।
Images courtesy: © Getty Images

संतरा, नींबू और अदरक वाटर बनाने के लिये संतरे, नींबू और अदरक के लंबे स्लाइस करके उनको पानी में डालें और आधे घंटे पड़ा रहने दें। इस बाटर में मौजूद संतरा शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है, नींबू पाचन तंत्र मजबूत कर सांसों की बदबू से राहत दिलाता है और अदरक इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
Images courtesy: © Getty Images

<p>खीरा, रस्पबेरी और अंगूर वाटर बनाने के लिये खीरा, रस्पबेरी और अंगूर को बीच से काट कर पानी में डालकर एक स्वादिष्ट पेय बनाएं। खीरा आपके शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखेगा और टॉक्सिन को बाहर निकालेगा, रस्पबेरी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री तत्व व अंगूर में शामिल तत्व कैंसर से बचाव करेंगे। <br />Images courtesy: © Getty Images</p>
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।