पापड़ से जुड़े ये सच, उड़ा देंगे आपके होश!
कमाल के स्वाद वाले पापड़ का यदि नियमित आधार पर जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिये समस्या का कारण भी बन सकता है।

वर्षों से कुरकुरे, पतले वेफर वाली बनावट और अपने विशिष्ट स्वाद के चलते पापड़ हम भारतियों के भोजन का एक अभिन्न अंग बने हुए हैं। लेकिन इस कमाल के स्वाद वाले खाद्य का यदि नियमित आधार पर जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिये समस्या का कारण भी बन सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्यों? नहीं! तो चलिये बताते हैं आपको, कि क्यों पापड़ खाना हो सकता है आपके लिये नुकसानदायक -
Images courtesy: © Getty Images

पतले से वेफर साइज वाले पापड़ कहीं आपको पागल तो नहीं बना रहा है! नमक कुरकुरे पापड़ को तैयार करते समय मुख्य अवयवों मुद्दों में से एक होता है। यह मुख्य रूप से एक संरक्षक और स्वाद बनाने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। जबकि यह भी एक बड़ा तथ्य है कि हम भारतीय पहले से ही शरीर की जरूरत से अधिक सोडियम का सेवन करते हैं। जिससे हम अनजाने में ही कई स्वास्थ्य जोखिमों जैसे, उच्च रक्तचाप तथा वाटर रिटेंशन जैसी आदि को न्यौता दे रहे होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

पापड़ को अद्वितीय स्वाद देने के लिए अलग-अलग मसालों वाले पापड़ की कई किस्में बाजार में उपलब्ध हैं, जिसके चलते लोगों के पास पापड़ों को खरीदने की ज्यादा वजहें भी हैं। लेकिन यह विकल्प उनके स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। क्योंकि ज्यादा खाये जाने पर पापड़ में मौजूद मिर्च, एसिडिटी पैदा कर सकती है।
Images courtesy: © Getty Images

जहां एक और पापड़ एक हानिरहित पतला कुरकुरा भोजन पदार्थ के रूप में प्रचितित है, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन या इसे बनाने में आटे का अधिक इस्तेमाल आंतों में चिपक कर कुछ मामलों में कब्ज या गैस का कारण बन सकता है।
Images courtesy: © Getty Images

क्योंकि तले जाने पर पापड़ में काफी तेल सोख लिया जाता है, नियमित रूप से तला हुआ पापड़ खाना आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है। पहले से ही इनमें सोडियम की उच्च मात्रा होती है और तेल में फ्राई होने के बाद ये और भी नुकसानदेह हो जाता है।
Images courtesy: © Getty Images

सोडियम बेंजोएट क्षारीय नमक या पापड़ खार के नाम से आमतौर पर मशहूर है। यह एक कवकनाशी और जीवाणुनाशक के रूप में कार्य करता है। सोडियम बेंजोएट शरीर पर कई हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। तो पापड़ इस दृष्टी से भी हानिकारक हो सकता है।
Images courtesy: © Getty Images

इस धारणा से उलट की भुना पापड़, तले हुए पापड़ की तुलना में ज्यादा स्वास्थ्यप्रद होता है, एक शोध में पाया गया कि जब पापड़ को भूना जाता है तो वह भी सेहत के लिये हानिकारक हो सकता है। तो भुना हुआ पापड़ भी अदिक नहीं खाना चाहिये।
Images courtesy: © Getty Images

जिस तरह से पापड़ों को बनाया जाता है, यह भी एक बड़ा चिंता का विषय है। इनको नंगे हाथों से बनाया जाता है और फिर खुले में सुखाया जाता है। जिस कारण से इनमें धूल व गंदगी जाने की आशंका रहती है। जोकि सेहत के लिये हानिकारक होता है।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।