सेहत के लिए सोना है अंकुरित अनाज
समरी - अंकुरित अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें लगभग हर किस्म के पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

अंकुरित अनाज के अंदर उच्च मात्रा में पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। इनमें क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी और के, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह महंगे फलों और सब्ज़ियों का एक सस्ता विकल्प माना जाता है। बाजरा, ज्वार, मूंग, मोठ, चना, उड़द जैसे अनाजों व दालों को अंकुरित करके अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है।
Image Source - Getty Images

अंकुरित अनाज खाने से आपकी पेट संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके फाइबरयुक्त होने की वजह से आपका पाचनतंत्र मज़बूत हो जाता है। इसके साथ ही, इसे पचाना काफी आसान होता है।
Image Source - Getty Images

अंकुरित अनाज विटामिन ए, बी, सी, ई से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इनमें प्रचुर मात्रा में फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, ज़िंक और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में अंकुरित अनाज खाने से शरीर में इन सब तत्वों की कमी नहीं होती।
Image Source - Getty Images

अंकुरित अनाज को अपने खाने में शामिल करने का एक सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इनमें कैलोरी बहुत कम होती है। यदि आप वज़न कम कर रहे हैं, या मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो आपको अपने नाश्ते व खाने में अंकुरित अनाज व दालों को शामिल करना चाहिए।
Image Source - Getty Images

अंकुरित अनाजों में आयरन की काफी मात्रा पाई जाती है। आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में सहायक होता है। इसके साथ साथ ही नियमित रूप से अंकुरित अनाजों का सेवन करने से रक्त साफ बना रहता है।
Image Source - Getty Images

अंकुरित अनाज में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कि स्वस्थ बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। ये शरीर के अंदर मौजूद फ्री रैडिकल्स को नष्ट करता है जिनसे बाल कमज़ोर व पतले होते हैं। इसके साथ साथ ये बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी नियंत्रण लगाता है। जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है।
Image Source - Getty Images

अंकुरित अनाज में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड का स्तर उच्च होता है जिससे मुहांसे और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं दूर होती हैं। ये खुजली, स्केलिंग और त्वग्रक्तिमा जैसी त्वचा की बीमारियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस तरह से अंकुरित अनाज खाने से आपकी त्वचा मुलायम व जवान दिखने लगती है।
Image Source - Getty Images

ज्यादातर दिल व रक्तचाप की समस्याएं सोडियम अतिरिक्त मात्रा में ले लेने से होती है। अंकुरित अनाज सोडियम मुक्त होते हैं। ये रक्तचाप स्तर को विनियमित करते हैं। हाईपर टेंशन और दिल की अन्य समस्याओं में भी इनका सेवन फायदेमंद होता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।