गर्मियों में ठंडक के लिए खायें ताड़गोले का फल
ताड़गोले के फल का स्वाद बिल्कुल ताजे नारियल की तरह होता है। तो दोस्तों अगर इन गर्मियों में राहत पाना चाहते हैं, तो ताड़गोले का फल खाना बिल्कुल ना भूलें। आइये जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

गर्मी के बढ़ते तापमान से राहत पहुंचाने और शरीर की कमी को दूर करने के लिए गर्मी में कई ऐसे फल होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे ही फलों में से ताड़गोले का फल, एक फल है। लीची के आकार का फल तासीर में ठंडा होता है, इसलिए इसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। ताड़गोले का फल अन्य फलों के समान ही शरीर को तरोताजा रखता है और अनेक बीमारियों से राहत पहुंचाने का काम करता है। इस फल में विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम के गुण पाये जाते है, जो शरीर के लिये फायदेमंद होते हैं। इसका जूस शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। ताड़गोले के फल का स्वाद नारियल के फल के समान होता है। आइए ताड़गोले से जुड़े फायदों के बारे में जानकारी लेते हैं।
Image Source : blogspot.com

गर्मी के मौसम में तापमान के बढ़ने से शरीर में पानी का कमी होने लगती है जिससे त्वचा में जलन और डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न होने लगती है, इस समस्या से छुटकारा पाने मे ताड़गोले का फल अहम भूमिका निभाता है। शरीर का तापमान नियंत्रित रखे यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। डिहाइड्रेशन की समस्या में पानी की कमी को दूर करने के लिए सुबह इसका 1 गिलास ताजा जूस पीना चाहिए।

ताड़गोले के फल में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन बी12 पाया जाता हैं, जो हमारे शरीर के लिये फायदेमंद होते है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर कर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे पाचन क्रिया सही रूप से काम करती हैं। और पेट की समस्याओं जैसे पेट दर्द, एसीडिटी से छुटकारा मिलता हैं। गर्मियों के समय में इसके रस का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

ताड़गोले के फल में हाई कैलोरी के साथ भरपूर मात्रा में मिनरल पाये जाने के कारण यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करते है। इससे गर्मियों में शरीर में थकान या कमजोरी महसूस नहीं होती और शरीर तरोताजा बना रहता है।

अक्सर किशोरावस्था को पार करते ही लड़कियों में मासिक धर्म के दौरान ह्वाइट डिस्चार्ज की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे पेट दर्द, कमर दर्द, खुजली होने लगती है, इस समस्या को दूर करने में ताड़गोला का फल अहम भूमिका निभाता है। इस फल में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस के कारण इस समस्या से मुक्ति मिलती है।

गर्मी में तेज धूप और बढ़ते तापमान से त्वचा पर जलन होने लगती है, जिससे चेहरे पर लाल चकत्ते उभरने लगते है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये आप ताड़गोले के फल का रस निकालकर उसमें चंदन पाउडर मिलाकर अच्छे से पेस्ट बनाकर पूरे चेहरे पर लगाये। सूख जाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें इससे आपकी त्वचा को राहत मिलेगी साथ ही चेहरे पर निखार भी आएगा।

ताड़गोले के फल में काफी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर के अंदर की गंदगी को साफ कर लिवर को सुरक्षित रखते है। यह शरीर के अंदर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे शरीर के रोग दूर होते है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।