गर्मी में क्यों खाना चाहिए तरबूज, जानें इसके 10 स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों का फल तरबूज न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि बहुत पौष्टिक भी होता है। अध्ययन के अनुसार, इस गहरे लाल रंग के फल को लाइकोपीन का राजा भी कहा जाता है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी और 8 प्रतिशत शुगर होती है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह विटामिन ए, सी और बी6 का सबसे बडा़ स्त्रोत है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन के कारण यह सेल को रिपेयर कर हृदय रोग के खतरे को कम करता है। तरबूज में एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है, रिसर्च के अनुसार, तरबूज, वजन कम करने, आंखों, बालों, त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और यह पेट के कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से भी बचाता है।

तरबूज में मौजूद पोटेशियम जैसा पोषक तत्व दिल को स्वस्थ और फिट रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दिल को स्वस्थ रखने के एक वयस्क को एक दिन में 3,510 मिलीग्राम पोटेशियम उपभोग करना चाहिए। image courtesy : getty images

इसका नियमित सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए की मौजूदगी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। इसके सेवन से रतौंधी और मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव में मदद मिलती है। image courtesy : getty images

तरबूज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे हम बुखार व संक्रमण से दूर रहते हैं। image courtesy : getty images

विटामिन सी का पर्याप्त सेवन कोलेजन के निर्माण और रखरखाव के लिए आवश्यक होता है। यह त्वचा और बालों के लिए संरचना प्रदान करता है। तरबूज शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है। image courtesy : getty images

तरबूज में पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके सेवन से मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही तरबूज और तरबूज का रस मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। image courtesy : getty images

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक और फ्लेवनॉयड्स और कैरीटोनॉयड्स नामक तत्व त्वचा के कसाव को बरकरार रखने में मदद करते हैं इसके अलावा यह लंबे समय तक झुर्रियों को दूर रखने में मददगार होता हैं। image courtesy : getty images

अस्थमा के विकास का जोखिम उन लोगों में कम होता है जो पोषक तत्वों की उच्च राशि का उपभोग करते हैं। इन पोषक तत्वों में से एक विटामिन सी है जो तरबूज में पाया जाता है। image courtesy : getty images

तरबूज मजबूत एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, यह कैंसर का कारण माने जाने वाले मुक्त कण के गठन से निपटने में मदद करता है। कई अध्ययनों में लाइकोपीन के सेवन को प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम के साथ जोड़ा गया है। image courtesy : getty images

तरबूज पानी और फाइबर से भरपूर होने के कारण, कब्ज को रोकने और एक स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए नियमितता को बढ़ावा देने में मदद करता है। image courtesy : getty images

तरबूज वजन घटाने के लिए सबसे बेहतर फल है। तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन नामक तत्व शरीर से वसा को कम करने में मददगार होता है। ये वसा बनाने वाली कोशिकाओं को कम करता है। तरबूज में पानी की अधिक मात्रा डाइटिंग के दौरान एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। तरबूज में इसके अलावा विटामिन और मिनरल भी होता है। image courtesy : getty images

तरबूज 92 प्रतिशत पानी और महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स से पूर्ण होता है, इसलिए गर्मियों के दौरान डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए तरबूज एक अच्छा नाश्ता हो सकता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।