अनार के छिलके के स्वास्थ्य लाभ
अनार के फायदों के बारे में तो हम काफी कुछ सुनते ही रहते हैं लेकिन इसके छिलके कितने फायदों से भरपूर हैं, अनार के छिलके स्वास्थ्य और सौंदर्य की दृष्टी से बेहद लाभदायक होते हैं।

'एक अनार सौ बीमार' कहावत यूं ही प्रसिद्ध नहीं है। अनार में गुण ही इतने होते हैं कि यह हमारे जीवन में प्रमुखता से शामिल हो गया। लेकिन अनार के फायदों के बारे में तो हम काफी कुछ सुनते ही रहते हैं लेकिन इसके छिलके कितने फायदों से भरपूर हैं, इसकी जानकारी शायद कम लोगों को ही। तो हम बता दें कि अनार ही नहीं बल्कि इसके छिलकों के कई बड़े फायदे होते हैं। चलिये जानें क्या हैं अनार के छिलकों के कुछ कमाल के लाभ।
Images courtesy: © Getty Images

त्वचा के पीएच बैलेंस को संतुलित करने व नमीं पहुंचाने के लिहाज से अनार के छिलके बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिये अनार के छिलकों का पाउडर बनाकर दही में मिलाएं और 10 मिनट तक पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और फिर ताज़े पानी से साफ कर लें।
Images courtesy: © Getty Images

जिन महिलाओं को अधिक मासिक स्राव होता है यदि वे अनार के सूखे छिलकों को पीसकर एक चम्मच पानी के साथ सेवन करें तो इससे रक्त स्राव कम होती है और दर्द से भी राहत मिलती है।
Images courtesy: © Getty Images

जिन लोगों को बवासीर की शिकायत होती है वे अनार के छिलके का चार भाग रसौत और आठ भाग गुड़ को कुटकर छान लें और बारीक-बारीक गोलियां बनाकर कुछ दिन तक इनका सेवन करें। जल्दी ही उन्हें बवासीर से आराम मिलेगा।
Images courtesy: © Getty Images

अनार के छिलके बालों केलिये भी फायदेमंद होते हैं। इनके इस्तेमाल के लिये अनार के छिलकों का पाउडर तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं, इससे बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। शैंपू करने से दो घंटे पहले इससे सिर की मसाज करें।
Images courtesy: © Getty Images

गला खराब होने पर भी इसके छिलकों के सेवन से आराम मिलता है। उपयोग के लिये छिलकों के पाउडर को पानी में उबाल लें और इससे गरारे करें। इससे टॉनसिल के दर्द व गले की खराश में आराम होता है। खांसी का दौरा पड़ने पर अनार के छिलके को मुंह में रखकर उसे धीरे-धीरे चूसने से कुछ देर बाद से खांसी रुक जाएगी।
Images courtesy: © Getty Images

अनार के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व कोलेस्ट्रॉल और तनाव आदि को कम करते हैं, जिससे दिल के रोगों का जोखिम कम होता है। उपयोग के लिये एक चम्मच अनार के छिलकों के पाउडर को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिलाकर पीयें।
Images courtesy: © Getty Images

मुंह के छाले, सांसों की दुर्गंध और जिंजिवाइटिस जैसे रोगों के उपचार में अनार के छिलकों का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। उपयोग करने के लिये छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं और एक ग्लास पानी में एक चम्मच पाउडर मिलाकर दिन में कम से कम दो बार इससे गरारे करें। इससे मुंह और दांतों से संबंधित समस्याओं दूर होंगी।
Images courtesy: © Getty Images

अनार के छिलके त्वचा में मौजूद कोलाजन को क्षति पहुंचने से बचाते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इस्तेमाल के लिये अनार के छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और दूध व गुलाब जल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
Images courtesy: © Getty Images

अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को मुंहासों व संक्रमण आदि से दूर रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके उपयोग के लिये अनार के छिलकों को सुखाकर तवे पर भुन लें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं।
Images courtesy: © Getty Images

जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, उनके लिये भी अनार के छिलके काम के होते हैं। उपयोग के लिये सूखे अनार के छिलकों का चूर्ण दिन में 2 से 3 बार एक-एक चम्मच ताजा पानी से लें। इससे जल्द ही बार-बार पेशाब आने की समस्या ठीक हो जाती है।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।