5 स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है बायीं करवट सोना

पूरी रात एक ही करवट में सोते रहना संभव नहीं होता है। लेकिन हम जिस भी करवट मे सोते है इसका असरना केवल हमारे अंगों पर, बल्कि साथ ही दिमाग पर भी पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बायीं करवट सोने से शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। बायीं करवट सोने से शरीर में रक्त का संचार बेहतर तरीके से होता है। जिससे नींद अच्छी आती है। इसके साथ ही दिल का रोग, पेट संबन्धित खराबी, थकान, पेट का फूलना और अन्य शारीरिक समस्याएं हल हो सकती हैं।
Image Source-healthylifetricks.com

किडनी और लीवर हमारे शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बायीं करवट शरीर के अंदर मौजूद विषैले पदार्थों का निकलने में आसानी रहती है। लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता। अगर नींद में किसी भी तरह की बाधा पड़ती है तो किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है। लीवर किडनी के ठीक तरह से काम करने से शरीर धाटक बीमारियों से दूर रहता है।
Image Source-Getty

अच्छी नींद पेट से जुड़ी समस्याओं को जल्दी निपटा देती है। बायीं ओर करवट करके सोने से खाना हजम होने में आसानी होती है। अग्न्याशय से एंजाइम सही समय पर निकलना शुरु होता है। खाया गया भोजन भी आराम से पेट के जरिये नीचे पहुंचता है और आराम से खाना हज़म हो जाता है। जिन लोगों का हाजमा गड़बड़ रहता है और बदहजमी की शिकायत रहती है, उन्हें डाक्टर बायीं करवट लेटने की सलाह देते हैं। बाएं ओर सोने की वजह से ग्रेविटी, भोजन को छोटी आंत से बड़ी आंत तक आराम से पहुंचाने में मदद करती है। इस वजह से सुबह के समय आपका पेट आराम से साफ होगा।
Image Source-Getty
इसे भी पढ़े :ऐसे सुधारे पाचन क्रिया

एक शोध के मुताबिक बायीं करवट सोने से दिमाग की सारी गंदगी भी दूर हो जाती है और आप सुबह सुबह तरोताजा उठते है। इससे रीढ की हड्डी और बैक पेन आदि में भी आराम मिलता है।ऐसे लोग खुशनुमा और सकारात्मक जीवन जीते हैं। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो भी बायीं करवट सोना आपके लिए बेहतर है।
Image Source-Getty

बाएं करवट सोने से दिल पर जोर कम पड़ता है क्योंकि उस समय दिल तक खून की सप्लाई काफी अच्छी मात्रा मे हो रही होती है। अब अगर दिल स्वस्थ रहेगा तो खून व आक्सीजन की सप्लाई आसानी से शरीर और दिमाग तक भी पहुंचेगा।बायीं करवट में सोने से रक्त का प्रवाह सही रहता है, जो गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ के लिए भी अच्छा है। इसके अलावा आपके गुर्दों को काम करने में भी मदद मिलती है। एड़ी, पैरों और हाथों में सूजन भी आने की आशंका कम रहती हैं।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।