गुड़ खाएं और ये 9 सेहतमंद लाभ पाएं
खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए गुड़ से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं।

खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए गुड़ से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता। क्योंकि गुड़ में सुक्रोज 59.7 प्रतिशत, ग्लूकोज 21.8 प्रतिशत, खनिज तरल 26 प्रतिशत तथा जल अंश 8.86 प्रतिशत मौजूद होते हैं। इसके अलावा गुड़ से कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। आयुर्वेद संहिता के अनुसार यह शीघ्र पचने वाला, खून बढ़ाने वाला व भूख बढ़ाने वाला होता है। इसके अतिरिक्त गुड़ से बनी चीजें खाने से बीमारियों में राहत मिलती है। गुड़ का सेवन करने से आप सर्दियों में स्वस्थ रह सकते हैं। आइए गुड़ के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानें।
Image Courtesy : Getty Images

यूं तो ऐसे बहुत से आहार हैं जिनके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है लेकिन गुड़ एक ऐसा आहार है जिसमें आयरन बहुत अधिक पाया जाता है। यानी गुड़ आयरन का प्रमुख स्रोत है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए रक्ताल्पता (एनीमिया) के शिकार व्यक्ति को चीनी के स्थान पर इसके सेवन की सलाह दी जाती है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक जरूरी होता है।
Image Courtesy : Getty Images

स्वादिष्ट होने के साथ गुड़ में रक्त को शुद्ध करने के अद्भुत गुण भी होते हैं। इससे शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते है। इसलिए गुड़ के सेवन से मेटाबॉल्जिम ठीक रहता है। नियमित रूप से एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पेट ठीक रहता है। इसके अलावा पेट गैस की परेशानी वाले लोगों को समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

जिन महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दौरान दर्द होता है, उनके लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है। गुड़ आपके पाचन को सही रखता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान गुड़ खाएं। इससे आपको दर्द कम होगा।
Image Courtesy : Getty Images

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो गुड़ आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। गुड़ में मौजूद कैल्शियम के साथ फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करने से सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होती।
Image Courtesy : Getty Images

गुड़ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और आकर्षक बनाने में मदद करता है। गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। जिससे आपकी त्वचा दमकने लगती है और मुहांसे की समस्या भी नहीं होती है।
Image Courtesy : Getty Images

गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण इसके सेवन से जुकाम और कफ में आराम मिलता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जुकाम के दौर कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहिए इसे आप चाय में या इसके लड्डू बनाकर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा गले में खराश के कारण आवाज बैठ जाने की समस्या होने पर दो काली मिर्च, 50 ग्राम गुड़ के साथ खाने से यह दूर हो जाती है।
Image Courtesy : Getty Images

अस्थमा से ग्रस्त लोगों को भी गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और इसमें एंटी एलर्जिक गुणों के कारण इसका सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद रहता है।
Image Courtesy : Getty Images

बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने वाले लोगो को भी गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता और आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ का सेवन करें।
Image Courtesy : Getty Images

शरीर की स्वस्थ रहने और संक्रमण से लड़ने की क्षमता हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करती है। गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और सेलेनियम फ्री रेडिकल्स के नुकसान को रोकने में मदद कर संक्रमण के खिलाफ प्रतिरोध को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।