शहद का सेवन

शहद में इतने गुण समाए हैं कि इसे एक औषधी कहा जाता है। शहद में कई बीमारियों का समाधान छिपा है। लेकिन आपको ये जानना भी जरूरी है कि अगर शहद का सही तरीके से सेवन ना किया जाए तो ये हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी डालता है। आयुर्वेद में यह बताया गया है कि शहद को किन चीजों के साथ खाएं और किनके साथ नहीं। आइए जानते हैं किन रूपों में हानिकारक है शहद का सेवन।
गर्म चीजों के साथ

गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन जहर के समान माना जाता है। शहद की तासीर गर्म होती है। अगर इसे गर्म खाने के साथ खाते हैं तो दस्त यानि कि लूज मोशन होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का डर बना रहता है।
चाय या कॉफी

अगर आपको लगता है कि सर्दी-जुकाम होने पर अगर चाय के साथ शहद का सेवन किया जाए तो बहुत फायदेमंद होगा तो आपको बता दें कि ऐसा कभी भूलकर भी ना करें। चाय या कॉफी के साथ शहद का इस्तेमाल करने से ये बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ा देता है। जिसके चलते शरीर में घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है।
मूली के साथ

शहद और मूली आपस में एक दूसरे के धुरविरोधी हैं। शहद के साथ मूली खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इससे बॉडी पार्ट डेमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। शहद और मूली के बीच में करीब 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।
गर्म पानी के साथ

हालांकि शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने की ही सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा गर्म के साथ लेते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। ज्यादा गर्म पानी के साथ शहद लेने से बॉडी में गर्मी पैदा होती है। जिसके चलते पेट खराब और अन्य रोग होने की संभावना बढ़ जाती हैं।