नंगे पैर घूमने के फायदे
बाहर नंगे पैर घूमने से हमें अकसर मना किया जाता है। लेकिन कुदरत के आंगन में नंगे पैर घूमने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। आप कुदरत के करीब आते हैं और साथ ही आपका व्यायाम भी हो जाता है।

हमें बचपन से नंगे पैर न घूमने की सलाह दी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नंगे पैर घूमने के भी अपने फायदे हैं। और शायद ये फायदे सुनकर आप हैरान रह जाएं। image courtesy : getty images

जब आप नंगे पैर चल रहे होते हैं, तो आप हर कदम सोच समझकर रखते हैं। आप अपने पैरों को कांटों और पत्थरों से बचाने का प्रयास करते हैं। इस समय आप पूरी तरह से सजग रहते हैं। आपकी अंदर मची हलचल शांत हो जाती है और आप इस एक पल पर ध्यान केंद्रित करने में लग जाते हैं। इससे आपको आज और अभी में जीने का अनुभव होता है। image courtesy : getty images

नंगे पैर चलने से मांसपेशियां स्ट्रेच और मजबूत होती हैं। इससे पिण्डली, टखनों, एड़ियों और पैरों की मांसपेशियों का अच्छा-खासा व्यायाम हो जाता है। इससे चोट लगने, घुटनों में खिंचाव आने और कमर दर्द की समस्याओं से राहत मिलती है। नंगे पैर चलने से आपका पॉश्चर भी सुधरता है और शारीरिक संतुलन भी बेहतर होता है। image courtesy : getty images

हमारे शरीर के हर अंग का रिफ्लेक्स प्वाइंट पैरों में मौजूद होता है। नंगे पैर चलने से इन रिफ्लेक्स प्वाइंट पर दबाव पड़ता है। जिससे शरीर के कई अंगों का व्यायाम हो जाता है। उनकी तकलीफ दूर होती है। हां, शुरुआत में आपको इतना असर नजर नहीं आएगा, लेकिन धीरे-धीरे आप फर्क महसूस कर पाएंगे। image courtesy : getty images

नंगे पांव घास पर चलने से चिंता और अवसाद दूर होता है। एक शोध में बताया गया कि नंगे पैर हरी घास पर चलने से तनाव और चिंता में 62 फीसदी की कमी आती है। कई लोग यह भी मानते हैं कि सुबह-सुबह हरी घास पर चलने से आंखों को भी फायदा होता है। image courtesy : getty images

पुरातन समय में माना जाता था कि घास पर नंगे पैरा चलने से अनिद्रा की बीमारी को दूर किया जा सकता है। वे मानते थे कि अगर शाम को नंगे पांव घास पर चला जाए, तो रात को चैन की नींद आती है। आज भी इस बात पर विश्वास किया जाता है। image courtesy : getty images

नंगे पैर जमीन पर चलने से हमारा शरीर शांत होता है, शरीर में सूजन और जलन कम होती है, हमारी बॉडी क्लॉक सही होती है। इतना ही नहीं हॉर्मोन्स असंतुलन भी दूर होता है। यह भी माना जाता है कि इस सबके पीछे हमारे शरीर में मौजूद जल का होना है। जल विद्युत का सुचालक होता है। और धरती में नकारात्मकआयोनिक चार्ज होता है। नंगे पैर चलने से नकारात्मक ऑयोन नष्ट होते हैं। image courtesy : getty images

नंगे पैर बाहर घूमने से आप कुदरत के करीब आते हैं। जब भी बाहर नंगे पैर घूमने जाएं, तो धरती और सूरज की किरणों को पूरी तरह महसूस करें। पेड़ों से टकराती हवाओं का संगीत सुनें। ऐसा करके आप प्रकृति के करीब आयेंगे। आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।