जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है लहसुन का जूस
हमारे रोजमर्रा के खाने में तो आप लहसुन का प्रयोग करते होगें, पर क्या आपको पता है कि लहसुन का जूस हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े।

लहसुन दमा के इलाज में काफी कारगर साबित होता है।लहसुन के जूस की 10 बूंदें और दो चम्मच शहद को एक ग्लास पानी में मिलाकर रोजाना पीयें। हर रोज सेवन करने से दमे में शुरुआती अवस्था में काफी फायदा मिलता है। इसके अलावा आप इसकी चाय बनाकर पीयें उससे आपक खराब गला भी ठीक हो जाता है और दमा में भी राहत मिलती है। लहसुन के रस की 20 बूंदें और एक ग्लास अनार का जूस मिलाकर पीने से किसी भी तरह की खांसी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।लहसुन का सेवन फेफड़ों से संबंधित रोगो के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में एक एंटीबॉडी की तरह काम करता है।
Image Source_Getty

अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे है तो लहसुन का जूस आपके लिए फायदेमंद होगा। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स मुहांसे को खत्म कर देते हैं।लहसुन की कलियों को पीस कर निकाले गए जूस मुंहासों पर सीधा लगाए। लहसुन के ज्यूस को दिन के समय में चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए रखना चाहिए और फिर इसे पानी के साथ धो लेना चाहिए। इस उपाय को मुंहासों के गायब होने तक अपनाया जा सकता है।
Image Source_Getty

बालों की किसी भी तरह की समस्या चाहे वों रूसी की हो या जूं कि या फिर बालों के झड़ने की, सभी के लिए लहसुन का जूस वरदान की तरह काम करता है। लहसुन में एलीसिन नाम का सल्फर कंपाउंड होता है जो बालों के झड़ने की समस्या को तो खत्म ही करता है, बाकि परेशानियों का भी इलाज माना जाता है। इसे दिन में दो बार कम बाल वाली जगह पर लगाकर सुखने तक रखना चाहिए। इससे न सिर्फ नए बाल उगते हैं बल्कि रुसी और जूं जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
Image Source_Getty

लहसुन का जूस महिलाओं को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर है।महिलाओं में होने वाले कैल्शियम की कमी की समस्या लहसुन का जूस पीकर दूर की जा सकती है। लहसुन का जूस पीने से बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आर्थराइटिस की समस्या दूर रहती है। लहसुन के जूस को दूध में मिलाकर रोजाना सुबह के समय पीने से महिलाओं में होने वाले बांझपन पर नियंत्रण किया जा सकता है।इसका रोजाना इस्तेमाल स्तनों को सही आकार देता है।
Image Source_Getty

लहसुन का जूस हमेशा खाना खाने के बाद ही पीना चाहिए।लहसुन का जूस को दिन के वक्त और केवल सुखने तक ही लगे रहने देना चाहिए वर्ना यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।ताजे लहसुन से सबसे ज्यादा स्वाद और फायदा पाया जा सकता है।झुर्रियों वाला लहसुन नहीं खरीदना चाहिए।लहसून को धूप से बचाकर सूखी और ठंडी जगह में रखना चाहिए। छिला हुआ लहसुन या लहसुन के जूस को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए।
Image Source_Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।