मुनक्के के स्वास्थ्य लाभ
मुनक्का शरीर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद और शक्तिवर्धक होता है। यह स्वाद में मीठा, हल्का, सुपाच्य और नर्म होता है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। मुनक्का के औषधीय उपयोग इस प्रकार हैं-

मुनक्का अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है, इसमें बीज पाये जाते है। मुनक्का का इस्तेमाल बहुत तरह के घरेलू उपचारों में किया जाता है। मुनक्का हमारे शरीर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद और शक्तिवर्धक होता है। यह स्वाद में मीठा और हल्का, सुपाच्य और नर्म होता है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। किशमिश गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के लिए ही नहीं बल्कि कब्ज के लिए भी लाभप्रद होता है। मुनक्का के औषधीय उपयोग इस प्रकार हैं-

नियमित रूप से कुछ मुनक्के का सेवन पेट के लिए अच्छा रहता है। मुनक्के में मौजूद भरपूर मात्रा में फाइबर पेट को लैक्सटिव प्रभाव देता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को दूर रखने में मदद करता हैं।

मुनक्के में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह अम्लता को कम करने और सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को दूर कर किडनी स्टोन, दिल की बीमारियों और गाठिया जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

मुनक्के में मौजूद आयरन और साथ ही बी कॉम्लेक्स विटामिन एनीमिया के इलाज में मदद करते है। मुनक्के में मौजूद कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है।

मुनक्के में मौजूद कटेचिंग नाम एंटीऑक्सीडेंट फी रेडिकल्स की गतिविधियों के खिलाफ रक्षा प्रदान करता है, जो ट्यूमर और पेट के कैंसर का कारण होता है।

मुनक्के में मौजूद पॉलीफेनोलिक फीटन्यूट्रिएंट्स को एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बुखार के खतरे को कम करने में मदद करता है और बैक्टीरिया को मारता है। इसलिए नियमित रूप से मुनक्के के कुछ दाने आपको कोल्ड और अन्य तरह के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।

मुनक्के में पाया जाने वाला पॉलीफेनोलिक फीटन्यूट्रिएंट्स नामक एंटीऑक्सीडेंट आपकी दृष्टि को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा मुनक्के में मौजूद विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉयड आंखों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।

मुनक्के में मौजूद ओलेक्नोलिक एसिड, फाइटोकेमिकल्स में से एक है, यह आपके दांतों को क्षय और कैविटी से सुरक्षित रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी होता है। साथ ही मुनक्का दांतों में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है। इसके अलावा मुनक्के में मौजूद बोरान मुंह में रोगाणु के निर्माण को कम करता है।

अगर आप सख्त रूप से वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो मुनक्का आपका सबसे अच्छा दोस्त साबित हो सकता है। मुनक्का फ्रुक्टोज के साथ ही ग्लूकोज से भी समृद्ध होता हैं इसलिए यह आपको ऊर्जा के साथ ही वजन बढ़ाने में मदद करता है। यह आपको खराब कोलेस्ट्रॉल संग्रह करने के बिना वजन बढ़ाने में मदद करता है।

मुनक्के में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। यह आर्थराइटिस और गाउट में मदद करता है। इसलिए हड्डियों की परेशानी से बचने के लिए मुनक्के को अपने नियमित आहार में शामिल करें।

मुनक्के में विटामिन सी की एक बड़ी मात्रा होती है। यह मिनरल के अवशोषण में मदद करने के साथ शरीर को पोषण प्रदान करता है। इस तरह से यह बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।