वजन घटाता है खजूर

खजूर में कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण छिपे हुए हैं जिसको खा कर शरीर में ऊर्जा आती है। खजूर शरीर को स्वस्थ रखने, मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। अगर पाचन शक्ति अच्छी हो तो खजूर खाना ज्यादा फायदेमंद है। खजूर दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इसमें कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है इसलिए यह वजन कम करने में भी मददगार है। तो आगे की स्‍लाइड में जानिये खजूर के सेवन से वजन कैसे कम होता है।
कमजोरी होती है दूर

खजूर विटामिन और सेलेनियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके अलावा ये घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भी भरपूर होता है, जो पेट को भरा रहने का अहसास दिलाता रहता है। जिससे आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं।
कब्ज की समस्या

खजूर कब्ज की समस्या को दूर करनें में मदद करता है। ये आंतों के तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। ये पाचन शक्ति को संभालता है और मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए आपको संतुलित मात्रा में खजूर का सेवन करना चाहिए।
पाचनक्रिया को करे संतुलित

खजूर में निकोटिन होता है जो शरीर की पाचन क्रिया और आंतों की समस्या का इलाज करता है। खजूर शरीर के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और खराब बैक्टीरिया को मारता है। अच्छी पाचन शक्ति वजन कम करनें में सहायक होती है। ये वजन कम करने का सबसे अच्‍छा तरीका है। ImageCourtesy@GettyImages
ऊर्जा देने वाला

खजूर में कैलोरीज की मात्रा बहुत ही कम होती है और ऊर्जा का स्तर बहुत अधिक होता है। खजूर में प्राकृतिक रूप से पायी जाने वाली शर्करा जैसे फ्रूक्‍टोज और ग्लूकोज शरीर को ऊर्जा से भर देता है। दूसरे कैलोरी वाले आहार की तुलना में इसमें अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी होता है। ImageCourtesy@GettyImages
कोलेस्ट्रॉल और ट्रांसफैट से रहित

कोलेस्ट्रॉल और ट्रांसफैट दोनो ही वजन को बढ़ाने वाले कारक होते हैं। खजूर खाने में स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसमें कोलेस्‍ट्रॉल और ट्रांसफैट नहीं होता। इसमें सभी प्रकार के न्यूट्रीएंट्स पाए जाते है। साथ ही ये कैलोरी को कम करने में भी मदद करता है।
संतुलित करे डायट

अगर आप स्ट्रिक्ट डायट पर हैं तो खजूर आपके लिए फायदेमंद होते है। खजूर खुद में ही भरपूर होता है। इसलिए ये आपको ज्यादा नहीं खाने देता। मालूम हो कि डायटिंग में जो लोग खाना बिल्कुल ही बंद कर देता है वो वजन कम करने की बजाय वजन बढ़ा लेते है। खजूर आपको जरूरी न्यूट्रिशिंयस देता है। ImageCourtesy@GettyImages
फैट कम करता है

खजूर में मौजूद सल्फर और पोटैशियम जैसे पदार्थ ना केवल दिल की सेहत का ख्याल रखते हैं बल्कि ये आपके शरीर में मौजूद फैट को भी घटाते है। सुबह के शाम खजूर का सेवन शरीर में मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है और वजन को कम करता है।
दूर करे आलस

अक्सर खाना खाने के बाद शरीर सुस्त हो जाता है, आलस और नींद महसूस होती है। ये आपके शरीर में फैट को बढ़ाता है क्योकि उसके बाद आप कोई काम नहीं करते है। इसकी जगह अगर आप खजूर का सेवन करेंगे तो ये आपको फ्रेश और ऊर्जावान रखेंगी। आप एक्टिव रहेंगें और वजन कम करने में सहायता मिलेगी। ImageCourtesy@GettyImages