शरीफा के स्वास्थ्य लाभ
शरीफा में मौजूद पोषक तत्वों आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। हर रोज एक शरीफा आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही आपके पेट के लिए भी फायदेमंद है।

शरीफा सिर्फ एक फल नहीं है इसमें मौजूद गुण आपको गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। शरीफा का प्रयोग स्मूदीज, डेजर्ट और आइसक्रीम में भी किया जाता है। इस स्वादिष्ट फल का हर रोज सेवन आपको फिट बना सकता है। जानिए इसके सेवन से आप किन बीमारियों पर काबू पा सकते हैं।

शरीफा में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसके अलावा यह बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह त्वचा पर आने वाले एजिंग के निशानों से भी बचाता है।

शरीफा उन लोगों के लिए फायदेमंद हो जो वजन बढ़ाने के इच्छुक हैं। नियमित रुप से शरीफ में शहद मिलाकर इसका सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

अगर गर्भावस्था के दौरान शरीफा का सेवन किया जाए तो भ्रूण के दीमाग, नर्वस सिस्टम और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा इसके सेवन से मिसकैरिज होने की संभावना भी कम रहती है। यह गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

शरीफा में विटामिन बी6 होता है जो रोगियों को अस्थमा के अटैक से बचाता है। इसमें ब्रोंकाइल इंफलेमेशन से बचाने का गुण होता है।

इसमें मौजूद मैग्निशियम हृदय को कार्डिएक अटैक से बचाता है और मांसपेशियों को आराम देता है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से हृदय रोग से बचा जा सकता है।

शरीफा में कॉपर और फाइबर होता है जो पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ ही कब्ज से निजात दिलाता है। धूप में सुखाए हुए शरीफा को पीसकर इसका पाउडर बना कर पानी के साथ लेने डायरिया में आराम मिलता है।

इसमें मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा करता है जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो शरीफा का सेवन करना अच्छा है।

शरीफा पौटेशियम और मैग्निशियम का एक अच्छा स्रोत है जो रक्तचाप को कंट्रोल में रखता है। जिन लोगों का रक्तचाप बढ़ता घटता रहता है वो हर रोज एक शरीफा का सेवन कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।