हल्के गर्म पानी से नहाने के फायदे

सर्दी के मौसम में नहाने के लिये अगर गर्म पानी मिल जाए तो मज़ा ही कुछ और है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्के गर्म पानी से नहाने से कई लाभ होते हैं। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दी के मौसम में हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, ताकि शरीर की नमी बरकरार रहे। लेकिन ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म ना हो। ज्यादा गर्म पानी से स्किन की नमी खत्म हो जाती है। इससे ड्राइनेस धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और वह खारिश का रूप ले लेती है। तो चलिये जानें हल्के गर्म पानी से नहाने के फायदे - Image Source : Getty Images
ऑस्टियोआर्थराइटिस का दर्द कम होता है

हल्के गुनगुने पानी से नहाने पर ऑस्टियोआर्थराइटिस और टेन्डीनिटिस के दर्द से राहत मिलती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस हड्डियों व टेन्डीनिटिस नसों की सूजन से संबंधित बीमारी होती है। हल्के गुनगुने पानी से नहाने पर हड्डियों और नसों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। Image Source : Getty Images
मानसिक स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद

गुनगुना पानी कमाल का स्‍ट्रेस बूस्‍टर होता है, और मानसिक शांति प्रदान करता है। गुनगुने पानी से नहाने पर शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। गुनगुने पानी से नहाने के बाद आप ज्यादा शांत, खुश और आराम महसूस करते हैं। दिनभर थकान के बाद घर आने के बाद गुनगुने पानी से नहाने के बाद तरोताजा महसूस होता है। Image Source : Getty Images
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

गुनगुना पानी मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी होता है। गुनगुने पानी मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को ठीक करता है। यह गठिया, शुगर या अन्य किसी चोट के कारण होने वाले मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को भी ठीक कर देता है। Image Source : Getty Images
गर्म नहाने का सही तरीका

सर्दी के मौसम में नहाने से पहले नारियल और जैतून के तेल से त्वचा की मसाज करें। इसके अलावा नारियल के तेल में कपूर डालकर पानी से भीगे शरीर पर लगाना भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।Image Source : Getty Images