लाभकारी गुणों से भरपूर है केला
नियमित केले का सेवन करने से तन और मन दुरुस्त रहता है, इसमें फाइबर पाया जाता है जो ऊर्जा का स्रोत है।

केले के कई फायदे हैं, और यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही गुणकारी है। नियमित रूप से केले का सेवन करने से तन और मन दुरुस्त रहता है। यह शुगर और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा केले में थाइमिन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन-ए और बी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। एक केले में पानी की मात्रा 64.3 प्रतिशत, प्रोटीन 1.3 प्रतिशत, कार्बोहाईड्रेट 24.7 प्रतिशत तथा चिकनाई 8.3 प्रतिशत होती है। आगे के स्लाइडशो में जानिए केले के गुणों के बारे में।
imagecourtesy-gettyimages.in

केला दिल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से केला खाने में खून का संचार अच्छे से होता है और हार्ट-अटैक की संभावना भी कम होती है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। हर रोज दो केले को शहद में डालकर खाने से दिल मजबूत होता है और दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।
imagecourtesy-gettyimages.in

केला ऊर्जा का बहुत ही अच्छा स्रोत होता है, शायद इसकी कारण से वह एथलीट का फेवरेट होता है। क्योंकि केले खाने के तुरंत बाद शरीर को ऊर्जा मिलती है। ब्रेकफास्ट में केला खाने से ऊर्जा बढती है। केले में सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए तुरंत ऊर्जा पाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए।
imagecourtesy-gettyimages.in

यह बहुत ही अच्छा पाचक है, यदि खाना पचने में समस्या हो तो केले का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और खाना आसानी से पचता है। केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। गैस्ट्रिक की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए केला बहुत प्रभावशाली और कारगर उपचार है। कब्ज की शिकायत होने पर केले का सेवन करना चाहिए, तुरंत आराम मिलता है।
imagecourtesy-gettyimages.in

तनाव और डिप्रेशन होने पर केले का सेवन कीजिए। एक शोध में यह बात सामने आया है कि केला खाने से तनाव और डिप्रेशन से निजात मिलती है, और तनावग्रस्त लोग केला खने के बाद अच्छा महसूस करते हैं। केले में प्रोटीन, ट्रायफोटोपन पाया जाता है, जो कि दिमाग को रिलैक्स कर तनाव को दूर भगाता है।
imagecourtesy-gettyimages.in

जो लोग एनीमिया से प्रभावित हैं, उन्हें अपने डायट चार्ट में केले को शामिल करना चाहिए। केला शरीर के खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ता है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर हो जाती है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसलिए एनीमिया से प्रभावित लोगों को केला खाना चाहिए।
imagecourtesy-gettyimages.in

केले का सेवन नियमित करने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्डल प्रेशर के कारण होने वाले हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। यह हाइपरटेंशन की बीमारी को भी नियंत्रित करता है।
imagecourtesy-gettyimages.in

यदि आपको काम के तनाव के कारण नींद नहीं आ रही और अनिद्रा के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो गये हैं तो आप केले का सेवन कीजिए। रिसर्च के मुताबिक दूध के साथ केला और शहद मिला कर पीने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।
imagecourtesy-gettyimages.in

वजन बढ़ाने के लिए यह बहुत ही कारगर उपाय है। केले में पाया जाने वाला फाइबर और शुगर वजन बढ़ाने में बहुत मददगार है। यदि नियमित ब्रेफास्ट में दूध और केले का सेवन किया जाये तो आसानी से वजन बढ़ाया जा सकता है। यदि आप भी पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
imagecourtesy-gettyimages.in

गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनको अधिक विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। केले में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नियमित केले का सेवन करना चाहिए।
imagecourtesy-gettyimages.in

बच्चों के विकास के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। केले में मिनरल और विटामिन पाया जाता है जिसका सेवन करने से बच्चों का अच्छे से विकास होता है। इसलिए बच्चों की डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए। यह बुजुर्गों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
imagecourtesy-gettyimages.in
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।