रोज आचार खाना क्यों अच्छा नहीं है आपकी सेहत के लिए
निसंदेह आचार आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाता हैं। लेकिन, नियमित आधार पर अपने आहार के साथ को लेना, सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप अपने खाने की आदतों में शामिल करना चाहते हैं, तो स्वस्थ सामग्री और स्वस्थ तैयारी इसके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

आचार और आपकी सेहत
आचार हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाता है। यह भारतीय व्यंजनों का एक अभिन्न हिस्सा हैं। भोजन के साथ आचार खाने से भोजन का स्वाद ही बदल जाता है। कई तरह के बनते हैं जैसे- नींबू, आम, आंवला, गाजर आदि। भारत में, आमतौर पर बहुत अधिक तेल, मसाले और नमक के साथ बनाया जाता है।
Image Courtesy : Getty Images

ज्यादा आचार खाने के नुकसान
आचार को लंबी अवधि के लिए संरक्षित करने के उद्देश्य से इसमें बहुत अधिक मात्रा में तेल, नमक और सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी सेहत के लिए हानिकारक होता है। भले ही इन्हें एक लंबी अवधि में कम मात्रा में लिया जाता हो। आचार के स्वस्थ संस्करण के रूप में आप कम तेल और पानी आधारित का इस्तेमाल कर सकते है। हालांकि यह लंबी अवधि के लिए संरक्षित नहीं होते लेकिन यह हमारे शरीर के लिए निश्चित रूप से बेहतर होते हैं। तो क्या वाकय आचार खाना बुरा है, यह जानने के लिए यहां दिये कारणों पर नजर डालते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

डायबिटीज
अक्सर यह सवाल हमारे जहन में आता हैं कि क्या सच में आचार खाना बुरा है, जी हां डायबिटीज रोगियों के लिए खाना अच्छा नहीं होता। आचार, संरक्षक के रूप में चीनी के साथ बनाया जाता है। इसलिए यह डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए उपयुक्त नहीं होता है। चीनी सामग्री वाले आचार के सेवन से बचना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

ट्राइग्लिसराइड का उच्च स्तर
आचार में मौजूद सभी प्रकार के संरक्षक के कारण स्वास्थ्य के लिए बुरा होता है। संरक्षक में आमतौर पर तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। हालांकि में संरक्षण से मदद मिलती है। लेकिन इसकी मौजूदगी से शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर में वृद्धि हो जाती है। में किसी भी प्रकार के तेल के इस्तेमाल से ऐसी समस्या हो सकती है।
Image Courtesy : Getty Images

पाचन समस्या
बहुत अधिक मात्रा में आचार के सेवन से, आचार का रस पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है। पेट की परेशानी, दर्द और पेट फूलना बहुत अधिक खाने से होने वाले दुष्प्रभाव हैं। यह डायरिया के कारण पाचन तंत्र की परत को प्रभावित करता है। एक अध्ययन यह बात सामन आई है कि आचार का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों में गैस्ट्रिक कैंसर की समस्या हो सकती है।
Image Courtesy : Getty Images

शरीर में सूजन
आचार में संरक्षण के कारण, नमक की अधिक मात्रा का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें सोडियम बहुत अधिक मात्रा में होता है। सोडियम के कारण शरीर पानी की बड़ी राशि को बनाये रखने के प्रतिक्रिया करता है जो शरीर के आसमाटिक संतुलन के लिए आवश्यक होती है। इससे शरीर में सूजन की समस्या होती है। गंभीर सूजन होने पर चिकित्सा से सलाह लेनी चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

अल्सर
आचार में बहुत अधिक मसालों के कारण आंतों के अल्सर की समस्या भी हो सकती है। नियमित रूप से आचार का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए जितना हो सके कम आचार खाना चाहिए, घर में बना आचार खाना चाहिए और आचार को बनाते समय उसमें बहुत ज्यादा मसाले मिलाने से बचना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

उच्च रक्तचाप
उच्च मात्रा में नमक के सेवन से रक्तचाप बढ़ने लगता है। विशेष रूप से पुरानी मेडिकल समस्या या परिवार के बीमारी इतिहास के चलते तो समस्या और भी बढ़ सकती है। इसलिए उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोगों का आचार से दूरी बनाकर रखना, उनके स्वास्थ्य के लिए हमेशा बेहतर होता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।