ब्रेड में समाये आठ खतरनाक अनजान तत्व
अन्य चीजों के मुकाबले ब्रेड को चुनते समय हम खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करते है। लेकिन ब्रेड में शामिल हानिकारक तत्वों के बारे में जानकारी पाकर आपको बहुत आश्चर्य होगा।

ब्रेड जिसे कई इलाकों में आज भी डबल रोटी कहा जाता है, हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। लेकिन, आपके नाश्ते से लेकर शाम की करारी भूख को मिटाने में जिस ब्रेड को आप अलग-अलग रूपों में खाते हैं वह वास्तव में आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक होती है। ब्रेड चाहे किसी भी रूप में भी खाई जाए, वह कहीं न कहीं आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती ही है। यहां पर ब्रेड में शामिल कुछ खतरनाक वस्तुओं की सूची दी गई हैं जिनके बारे मे आपको पता होना चाहिए। image courtesy : getty images

यह कृत्रिम स्वीटनर अक्सर आनुवंशिक रूप से संशोधित कार्न से बनाया जाता है और आपकी पसंदीदा ब्रेड में इसे मिलाया जाता है। यह हानिकारक संघटक सुक्रोज की जगह लेता है। यह बहुत सस्ता होता है, जो ब्रेड निर्माताओं को अतिरिक्त रुपये कमाने का एक अच्छा अवसर देता है। image courtesy : getty images

संरक्षक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता, इस बात से हम सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं। लेकिन ब्रेड के निर्माता आमतौर पर इस ओर से आंख बंद करके रहते है। बटिलेटेड हायड्रोक्सीनिसोल के रूप में जाना जाने वाला केमिकल ब्रेड को जल्द सड़ने से रोकने के लिए इसमें प्रयोग किया जाता है। इस सामग्री को कैलिफोर्नियाई लिस्ट ऑफ केमिकल में सूचीबद्ध किया गया है जो कैंसर के कारण के रूप में जाना जाता है। image courtesy : healthyreader.com

सिर्फ इसलिए कि इस ऑक्सीकरण एजेंट में 'पोटेशियम' शब्द आता है, इसे एक स्वस्थ संघटक के रूप में मानना ठीक नहीं है। यह केमिकल ब्रेड की आटे को मजबूत करने और मात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रयोग किया जाता है। image courtesy : buzzle.com

इस घटक से ब्रेड में ट्रांस फैट की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन, अगर खाद्य में प्रति ट्रांस फैट 0.5 ग्राम से कम होता है तो ऐसे खाद्य को हानिकारक नहीं माना जाता है। हालांकि, ऐसा शायद ही कभी होता है कि आप एक समय में ब्रेड का केवल एक ही पाव खाते हो। इसलिए, हर बार ब्रेड को खाने पर ली जाने वाली ट्रांस फैट की मात्रा बहुत खतरनाक होती है। image courtesy : youngandraw.com

यह सिर्फ ब्रेड को ताजा रखने में ही नहीं बल्कि ब्रेड को सुंदर दिखने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए ब्रेड के निर्माता कारमेल कलर का इस्तेमाल करते हैं जिसमें 2 और 4 मेथिलिमिडाजोल जैसे कन्टैमनन्ट होते है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह केमिकल चूहों में कैंसर का कारण होते है और इससे मनुष्य में भी कैंसर होने की संभावना रहती है। image courtesy : getty images

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि घर की सफाई उत्पादों और बालों में इस्तेमाल होने वाली डाई में पाया जाने वाल अमोनिया ब्रेड में भी पाया जाता है। हालांकि इसकी थोड़ी मात्रा का इस्तेमाल सुरक्षित होता है लेकिन जब आप इसे नियमित रूप से लेने लगते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। image courtesy : diytrade.com

यह एक एमिनो एसिड है जो ब्रेड को पकने के समय को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह केमिकल मानव बाल, बतख के पंख और सुअर के बाल को घुला कर बनाया जाता है। एल-सिस्टीन का उत्पादन आमतौर पर चीन में होता है और ब्रेड को सॉफ्ट करने के रूप में दुनिया के कई हिस्सों में पहुंचा दिया जाता है। image courtesy : wisdom-square.com

सोया सामग्री सोयाबीन या ब्रेड में सोया लेसितिण के रूप में पाया जा सकता है। लेसितिण पायसीकारकों के रूप में व्यवहार करता है। जो पानी और तेल को अलग होने से बचाता है। ताकी ब्रेड की जल्दी बासी होने से रक्षा की जा सकें। लेकिन इन सोया सामग्री को आमतौर पर आनुवंशिक रूप से संशोधित सोया से बनाया जाता है। image courtesy : demandstudios.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।