सर्दियां आ रही हैं!

सर्दियों के आगमन का अहसास आपके लिए खुशी भरा हो सकता है। आपके ठंडे हाथ और पैर आपको सर्दियों के आने का संकेत भी देने लगते हैं। आपका अवचेतन मन जानता है कि पूरी सर्दियों आपके हाथ और पैर ठंडे ही रहने वाले हैं। लेकिन, क्या हाथ व पैरों के ठंडे रहने की वजह हमेशा ठंडा मौसम ही होती है? या फिर इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं? जी हां, हमेशा हाथ और पैर ठंडे रहने के पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं। चलिये जानें क्या हैं वे कारण..... Image Courtesy: Getty
क्या ये बस ठंड का मौसम है?
.jpg)
यह सत्य है कि आपके शरीर व आसपास का तापमान स्वाभाविक प्रतिक्रिया के रूप में हाथ व पैरों को ठंडा कर सकता है। हालांकि यह किसी चिकित्‍सीय पर‍िस्थिति के कारण भी हो सकता है। यहां तक कि कमजोर रक्त परिसंचरण तथा हाथ या पैर में छोटी रक्त वाहिकाओं के कारण भी ऐसा हो सकता है। Image Courtesy: Getty
अन्य वजहें

यदि सर्दियों के मौसम में कभी-कभी ही आपके हाथ व पैर ठंडे रहते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन पूरे मौसम या साल लगातार हाथ व पैर ठंडे रहें (अधिकांशतः सर्दियों में) तो आपको इसके सभी संभावित कारणों पर विचार करना चाहिए। क्योंकि इसके पीछे मधुमेह, कमज़ोर रक्त परिसंचरण, ल्यूपस, थायराइड, रेनॉड'स रोग, तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार, एनीमिया, त्वग्काठिन्य और शीतदंश (scleroderma and frostbite) आदि बीमारियां हो सकती हैं। Image Courtesy: Getty
फ्रॉस्टबाइट (Frostbite)

हालांकि ये कारण बहुत ही विरला होता है, लेकिन फ्रॉस्टबाइट के कारण भी हमेशा हाथ व पैर ठंडे रहते हैं। गंभीर फ्रॉस्टबाइट मांसपेशियों, टेन्डोन्स, रक्त वाहिकाओं तथा नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है और हाथ व पैर ठंडे होने लगते हैं। Image Courtesy: Getty
एनिमिया

इसका एक और संभावित कारण एनिमिया भी हो सकता है। शरीर में आयरन की कमी के लक्षणों में हाथ व पैरों का ठंडा रहना भी शामिल होता है। तो यदि आपके हाथ लगातार ठंडे रहते हैं तो आपको अपने आयरन के स्तर की जांच करानी चाहिए। इसके अलावा आयरन युक्त स्वस्थ खाद्य पदार्थों के चयन के लिए अपने आहार विशेषज्ञ से संपर्क करें। Image Courtesy: Getty
रेनॉड'स रोग (Raynaud's Disease)

इस स्थिति में उंगलियों की धमनियों व पैर की उंगलियों में रक्त की आपूर्ति सीमित हो जाती है। थोड़े समय के बाद रक्त की आपूर्ति सामान्य हो सकती है, हलांकि यूं ही थोड़े देने पर इ नमें दर्द व अकड़न होती है। ये समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम होती है। Image Courtesy: Getty
मधुमेह और उच्च रक्तचाप

मधुमेह और उच्च रक्तचाप दोनों ही स्थितियां रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती हैं। जिसके चलते हाथ और पैर के लिए पर्याप्त रक्त पहुंचने में असुविधा होती है। जिस कारण हाथ व पैर ठंडे हो जाते हैं। तो हाथ व पैर ठंडे रह ने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि ऐसा मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण हो सकता है। Image Courtesy: Getty
क्या करें?

अपने डॉक्टर के साथ स्थिति पर चर्चा के अलावा, आपको अपनी जीवन शैली में भी कुछ परिवर्तन करना चाहिए। जैसे, धूम्रपान बंद करें साथ ही शराब और कैफीन के सेवन को भी कम कर दें। क्योंकि ये लक्षणों को और ज्यादा खराब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ आहार और अपने भोजन में अधिक विटामिन और खनिज लें।Image Courtesy: Getty