पोनीटेल के ये लुक हैं ट्रेंड में, देंगे स्टाईलिश लुक

आज हम आपको पोनीटेल के कुछ ऐसे लुक बता रहे हैं जो आजकल ट्रेंड में हैं और काफी स्टाइलिश लुक भी देते हैं।

Rashmi Upadhyay
Written by:Rashmi UpadhyayPublished at: Mar 29, 2017

पोनीटेल और स्टाईलिश लुक

पोनीटेल और स्टाईलिश लुक
1/6

जब भी हम लोग कहीं जाते हैं तो कपड़ों के साथ ही अपने हेयरस्टाइल पर भी खूब ध्यान देते हैं। क्योंकि हेयरस्टाइल चेज होते ही चेहरे का लुक अपने आप ही बदल जाता है। वैसे तो आजकल लड़कियां पोनीटेल को अपने बेस्ट या पार्टीवियर हेयरस्टाइल में कम ही शामिल करती हैं। क्योंकि यह बहुत ही फीका और बासी लुक देता है। लेकिन आज हम आपको पोनीटेल के कुछ ऐसे लुक बता रहे हैं जो आजकल ट्रेंड में हैं और काफी स्टाइलिश लुक भी देते हैं।

रबर बैंड लेयर

रबर बैंड लेयर
2/6

आजकल बॉलीवुड से लेकर हर तरफ बालों की रबड़ बैंड लेयर बनाने का फैशन ट्रेंड में है। आजकल कई एक्ट्रेसिस को भी पोनीटेल के इस ट्रेंड में देखा जा सकता है। इस लुक में अपने कुछ बालों से पोनीटेल को रबर बैंड की तरह बांधा जाता है। रबर बैंड की जगह बालों की लेयर का इस्तेमाल कर काफी डिफ्रेंट और स्टाईलिश टच आता है।

एंड पर कर्ल

एंड पर कर्ल
3/6

कई लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें पोनीटेल हेयरस्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं होता है। जबकि कई लड़कियों का पोनीटेल हेयरस्टाइल बहुत फेवरेट होता है। जिन लड़कियों को पोनीटेल स्टाइल पसंद नहीं है उनके लिए आजकल ट्रेंड में एंड पर कर्ल हेयरस्टाइल है। इसकी खासियत यह है कि बनने के बाद ये काफी कूल और स्टाईलिश लुक देता है। इसे बनाते वक्त पोनीटेल के किनारों और पूरी पोनीटेल को कर्ल किया जाता है।

साइड बैंग्स के साथ

साइड बैंग्स के साथ
4/6

अगर आपको हाल ही में किसी पार्टी या फंक्शन में जाना है और आप स्टाईलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन आपको कोई हेयरस्टाइल समझ में नहीं आ रहा है तो साइड बैंग्स पोनीटेल हेयरस्टाइल आपके लिए है। यह हेयरस्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के बाद आप चाहे ऑफिस में जाएं या फिर किसी पार्टी में हर जगह आप छाईं रहेंगी।

डबल पोनीटेल

डबल पोनीटेल
5/6

आजकल लोगों में बाल टूटने और झड़ने की समस्या आम हो गई है। जिन लोगों के बाल बहुत पतले होते हैं डबल पोटीटेल हेयरस्टाइल उनके लिए परफेक्ट है। आप एक के ऊपर एक पोनीटेल बनाकर खुद को ना सिर्फ स्टाइलिश लुक देंगी, बल्कि इससे आपके बाल भी काफी घने नजर आएंगे।

मैसी पोनीटेल

मैसी पोनीटेल
6/6

दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना हो या कैजुअल लुक के साथ कोई आसान और स्टाइलिश हेयरस्टाइल की तलाश हो, मैसी पोनीटेल दोनों ही स्थिति के लिए बेस्ट होता है। कॉलेज की लड़कियों के लिए यह हेयरस्टाइल सबसे बेस्ट है। क्योंकि यह कूल लुक के साथ ही फंकी लुक भी देता है।

Disclaimer