फिट रहने वाले लोगों में होती हैं ये आदतें
फिट रहना न सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है बल्कि आपके व्यवहारिक जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए फिट लोगों में कुछ खास आदतें होती हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है, ताकि रोजमर्रा के कामों को करने में किसी तरह की दिक्कत ना पेश आए। और ऐसे भी लोग हैं जो अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ आसान से बदलाव लाकर खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखते हैं और एक खुशहाल और स्वास्थ जीवन जीते हैं। चलिये हम भी जानें कि फिट रहने वाले लोगों में कौंन सी आदतें होती हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आप उचित और पूरी नींद ले सिर्फ सोने के लिए नहीं सोएं। भरपूर नींद लेने से दिमाग को आराम मिलता है और व्यक्ति का वजन भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा जब आप सोते हैं तो त्वचा में नए कोलैजन बनते हैं और फ्री-रेडिकल डेमेज रिपेयर होते हैं। जो त्वचा को सुंदर बनाते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

स्वस्थ लोगों में सुबह 6 बजे उठने की आदत होती है। दरअसल हमारे शरीर का केंद्रीय तंत्रिका तंत्र रोशनी के आधार पर प्रतिक्रिया करता है। सूरज की घटती-बढ़ती रोशनी से ही शरीर को संकेत मिलते हैं जो ऊर्जा देने वाले कारकों को सक्रिय करते हैं। इसलिए जब हम सुबह जल्दी उठते हैं तो स्वस्थ रहते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

फिट लोग नियमित व्यायाम करते हैं। जी हां फिट और हेल्थी रहना है तो रेगुलर एक्सरसाइज बहुत ज्यादा जरूरी है, इसके लिए भले ही आप जोगिंग पर जाएं या वॉक कर लें, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, अतिरिक्ट चर्बी कम होती है और त्वचा के टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

रोजाना केवल 15 से 20 मिनट का मेडीटेशन भी आपके लिए काफी है, यह तनाव को आपके जीवन से दूर करता है, हार्मोनों का संतुलन बनाता है, ब्लड प्रेशर सामान्य करता है और लिम्फैटिक स्टीम्यूलेट करता है, जिससे आपकी त्वचा और स्व्स्थ्य दोनों ही अच्छे होते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

फिट लोग दूध की चाय की जगह ग्रीन टी पीते हैं। दरअसल अगर आप चाय कॉफी की जगह ग्रीन टी पीते हैं तो ग्रीन टी में एंटी में मौजूद ऑक्सीडेंट्स पूरे श रीर को फायदा पहुंचाते हैं। इनसे फ्री-रेडिकल को हुई छति को ठीक करने में मदद मिलती है, साथ ही ये एनर्जी देते हैं तथा वजन भी कम होता है।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

ठंड को छोड़कर जब भी आप नहाएं तो ठंडे पानी से नहाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बहुद देर तक गर्म पानी से नहाते हैं तो अच्छा जरूर लगता है लेकिन यह त्वचा के लिए हानिकारक होता है, गर्म पानी त्वचा को रूखा बनाता है और इससे झुर्रियां भी जल्दी पड़ती हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

मंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो। ये आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखेगा। अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते हैं, तो इससे पूरे दिन में होने वाला तनाव काफी हद तक कम हो सकता है। इसके साथ ही रोजाना ब्रेकफास्ट करने से दिमाग भी तेज होता है। इसके अलावा कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाव होता है। इसलिए ब्रेकफास्ट जरूर करें।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कभी भी ऐसे दोस्तों का साथ न लें, जिनका एक्सरसाइज रुटीन रेग्युलर नहीं है या जो फिटनेस को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। कुछ लोग खुद तो रेग्युलर होते नहीं हैं और दोस्तों को भी डिमोटिवेट करते हैं। इसलिए इनसे दूरी रखें, क्योंकि न चाहते हुए भी आप कभी न कभी उनकी बातों में आ सकते हैं।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

यदि आप नौ बजे सोने की तैयारी की आदत डाल लें तो ये ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा बल्कि आपको काम करने के लिए सुबह उठकर एक ज्यादा बड़ा दिन मिल सकेगा। क्योंकि जितनी देर आप आज सोने में करेंगे, कल का दिन उतना ही छोटा होता जाएगा।
Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।