जिम के बैग में रखें ये ग्रूमिंग की वस्तुएं
सुबह को यदि आप जिम में एक्सरसाइज करके सीधे दफ्तर जाते हैं तो आपको जिम में व्यायाम करने के बाद तरोताजा दिखने के लिए कुछ ग्रूमिंग की वस्तुएं बैग में जरूर रखनी चाहिए।

आज कल जैसे-जैसे लोगों में फिटनेस का क्रेज़ बढ़ा है लोगों ने जिम जाना भी अधिक शुरू कर दिया है। जिसके चलते जिम भी अब न सिर्फ नवीन फिटनेस मशीनों से लेस हो गये हैं, बल्कि उनमें अन्य सौंदर्य सुविधाएं, जैसे स्टीम बाथ व ग्रूमिंग के अन्य ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। लेकिन सुबह को यदि आप जिम में एक्सरसाइज करके सीधे दफ्तर जाते हैं तो आपको जिम में व्यायाम करने के बाद तरोताजा दिखने के लिए कुछ ग्रूमिंग की वस्तुएं बैग में जरूर रखनी चाहिए। चलिये जानें कौन सी हैं जिम के बैग में रखी जाने वाली ये ग्रूमिंग की वस्तुएं।
Images courtesy: © Getty Images

आपको दो टॉवल (तौलिये) की आवश्यकता होती है। जिमिंग करते समय पसीने को पोंछने के लिए एक टॉवल और जिम के बाद नहाने के लिए एक टॉवल। क्योंकि जिम में किसी अन्य द्वारा उपयोग में लाया गया टॉवल इस्तेमाल करना अस्वास्थ्यप्रद होता है।
Images courtesy: © Getty Images

डियोड्रेन्ट एक सामान्य रूप से आवश्यक वस्तु है लेकिन कुछ लोग इसे नहीं रखते या फिर रखना भूल जाते हैं। एक्सरसाइज के बाद आपको नहाना चाहिए, स्टीम बाथ भी ले सकते हैं, लेकिन किसी कारण वश यदि न नहा पाएं तो ऐसी स्थिति में डियोड्रेन्ट काम आता है।
Images courtesy: © Getty Images

ऑफिस के काम के बाद जब आप जिम जा रहे होते हैं या ज्यादा एक्सरसाइज करने के बाद आपको थकान महसूस होती है तो आपके बैग में रखी हुई न्यूट्रीशन बार खआने से आपको एनर्जी मिलती है। इसके अलावा यह आपकी मीठा खाने की इच्छा को भी दूर करेगी।
Images courtesy: © Getty Images

शेविंग किट पुरुषों के लिए एक जरूरी सामान होता है। आज कल ऑफिस में लुक्स का बड़ा महत्व होता है। यदि आप होशियार होने के साथ खुद के लुक्स को भी बेहतर रखते हैं तो सपलता आसान हो जाती है। इसके लिए रोज शेव करना ज़रूरी होता है। तो अपने जिम बैग में एक शेविंग किट रखें और ट्रेडमिल से उतरने के बाद नहाते समय शेव करने के बाद आप सीधे ऑफिस जा सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

पेन किलर अर्थात दर्द निवारक क्रीम में मेंथाल होता है जो मांसपेशियों और जोड़ों के खिंचाव और दर्द को कम कर देता है। जीम या खेल-कूद के दौरान ये क्रीम या स्प्रे आपके आस होना ही चाहिए। यह मांसपेशियों की थकान दूर करने में भी मदद करती है। तो एक अच्छा सा पेन किलर क्रीम अपने जिम बैग में रखें।
Images courtesy: © Getty Images

एक्सरसाइज के साथ म्युज़िक सुनने से अधिक ऊर्जा और जोश मिलती है। तो अपने जिम बैग में अपने पसंदीदा गानों वाला एमपी 3 म्युज़िक प्लेयर रखें जिससे आप जिम में लगातार गतिशील बने रहेंगे। इसके लिए छोटे, पोर्टेबल व आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने योग्य म्युज़िक प्लेयर का चुनाव करें।
Images courtesy: © Getty Images

क्योंकि जिम में आपके अलावा कई सारे अन्य लोग भी आते हैं तो जिम वह स्थान है जहां आपको संक्रमण जल्दी हो सकता है। इसलिये अपने बैग में एक एल्कोहॉल बेस्ड हैंड सैनीटाईज़र रखें और आवश्यकता होने पर इसका उपयोग करें।
Images courtesy: © Getty Images

पसीने से कई परेशानियां हो सकती हैं। विशेषतौर पर कसरत करने के बाद आने वाले पसीने से होने वाले मुहांसों से खुद को बचान के लिए कोई ऐसा ऑइल फ्री फेसवॉश उपयोग करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड हो और जो धूल, जमी हुई गंदगी या बंद रोमकूपों को भी साफ करने में सक्षम हो।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।