गर्भावस्था के दौरान चाय पीने के टिप्स
चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे हर कोई पीना पंसद करता है खासकर सुबह-सुबह। लेकिन डॉक्टर कई बार प्रेगनेंसी में चाय पीने से मना करते हैं। तो आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में कैसी चाय पीएं और कैसी चाय नहीं पीएं।

एक महिला को अपने गर्भावस्था के समय अपने खानपान, जीवनशैली तथा कामकाज के प्रति काफी सजग रहना पड़ता है। ऐसी कई चीजें होती हैं जो महिलाएं इस दौरान महिलाएं नहीं खाती और पीती हैं। इन ना खाने वाले चीजों में चाय भी शामिल है। लेकिन हर चाय का इस दौरान मनाही नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आपको मालुम हो कि गर्भावस्था में कैसी चाय पी सकते हैं और उससे होने वाली संतान को क्या फायदा होगा।

चाय दो प्रकार के होते हैं – हर्बल और नॉन हर्बल। नॉन हर्बल चाय में काली चाय शामिल है जिसमें कैफीन मौजूद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये काफी फायदेमंद है लेकिन गर्भवती महिलाओं को ये चाय नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन भी मौजूद होता है। गर्भ में पल रहा बच्चा कैफीन अच्छे से हजम या मेटाबोलाइज़ नहीं कर पाता है। वहीं हर्बल चाय कई सारी फूलों, जड़ों, पत्तियों तथा बीजों से बनाया जाता है जिस कारण इसे औषधीय रूप से भी इस्तेमाल किया जाता है।

गर्भावस्था में हर्बल चाय पीने से जुड़ी कई तरह के विवाद रहे हैं। इसमें मौजूद जड़ीबूटियों का गर्भ में पल रहे बच्चे को फायदा होता है कि नहीं, इस बारे में अब भी विशेषज्ञों के बीच इस पर एक राय नहीं बनी है। सो अगर आप चाय पीने के आदि हैं तो गर्भावस्था के दौरान हर्बल चाय पी सकते हैं लेकिन केवल दो बार पिएं। क्योंकि इसमें ऐसी कई जड़ीबूटियां भी होती हैं जो फायदेमंद नहीं होती।

गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी का पीना नुकसानदायक तो नहीं होता लेकिन इसके भी कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए इसके पीने से पहले काफी ध्यान रखान पड़ता है। अन्य चाय की तुलना में ग्रीन टी में काफी कम कैफीन होता है। लेकिन इसे भी दिन में दो बार से अधिक ना पीएं, क्योंकि इसमें कैफीन की जो थोड़ी सी मात्रा होती है वो अधिक पीने से बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।

गर्भवती महिलाओं को अदरक वाली चाय नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इससे गर्भस्थ शिशु को बुरा असर पहुंचता है। परंपरागत चीनी वैद्यों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान अदरक वाली चाय पीने से गर्भपात भी हो सकता है। बेहतर यही होगा कि गर्भावस्था के दौरान चाय का सेवन करने से पहले डाक्टर से जरूर सलाह लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।