पुरूषों को हैंडसम बनाती है ये 5 ग्रूमिंग टिप्स
हैंडसम दिखना हर कोई चाहता है। पर इसके लिये सही जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए कई चीजों आपको दैनिक रूप से करना होता है ताकि आपके चेहरे और शरीर पर निखार आ सके। क्योंकि हैंडसम और गुड लुकिंग लड़के, आज कल हर किसी को पहले आकर्षित करते हैं।

ऐसा नहीं है कि लड़कियां ही आइ्ब्रो को ट्रिम कर सकती हैं। अगर आपको आइब्रो ज्यादा है तो या बढ़ी हुई है तो उसे ट्रिम कर लें।

चेहरे पर कुछ जगह दाढ़ी और कुछ जगह खाली हिस्सा, बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिखता। दाढ़ी के साथ एक्सपेरिमेंट ना करें और हमेशा क्लीन शेव बने रहें। और अगर दाढ़ी है तो समय समय पर ट्रिम करते रहें।

पुरूषों की नाक के बाल बहुत ज्यादा बढ़ते हैं। ऐसे में डेट पर जाने से पहले नाक के बाल काट लें। इससे सामने वाले को आप से घिन नहीं आएगी।

चेहरे पर साबुन लगाने से नमी चली जाती है। फेशवॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा मॉश्चराइज रहेगा।

चेहरे पर मुंहासें होने पर उनका उपचार करें। उन्हे फोड़ें नहीं और न ही उन पर साबुन लगाएं। कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।