बालों और त्वचा के लिए नेचुरल मॉश्चराइजर है ग्लिसरीन
त्वचा और बालों के लिए ग्लिसरीन बहुत फायदेमंद है, यह त्वचा की कोशिकाओं को उत्तेजित कर इसे जीवंत बना देती है, इसका प्रयोग सीधे तौर पर या फिर हेयर मास्क में लगाकर भी कर सकते हैं।

प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है ग्लिसरीन
त्वचा और बालों के लिए ग्लिसरीन बहुत फायदेमंद माना जाता है, ठंड के मौसम में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। ग्लिसरीन हमारी त्वचा की कोशिकाओं को उत्तेजित कर इसे जीवंत बना देती है। ग्लिसरीन को चाहें तो सीधे चेहरे पर लगा सकते है या किसी फेस पैक या फेस मास्क में मिलाकर इसका प्रयोग कर सकते हैं। रूखे बालों और त्वचा में निखार लाने के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग करें।
image source - getty images

त्वचा को मुलायम बनाये
ग्लिसरीन के जरिये त्वचा को मुलायम बना सकते हैं। यह त्वचा के रूखेपन और भद्दे धब्बों को हटाने में काफी फायदेमंद होती है। ग्लिसरीन में रूई डुबाकर इसे त्वचा पर लगायें, इसे लगाने के लिए तुरंत बाद ही त्वचा मुलायम और नम दिखने लगेगी।
image source - getty images

होठ मुलायम बनाये
ठंड मौसम की शुष्क हवाओं के कारण होठ सूख जाते हैं और इसके कारण होठ फटने भी लगते हैं। होठों को मुलायम बनाने के लिए दो-तीन बूंद ग्लिसरीन तथा दो-तीन बूंद नीबू का रस मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ मुलायम रहते हैं और फटे होठों की समस्या दूर होती है।
image source - getty images

फटी एडि़यों के लिए
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक ढक्कन तथा कुछ बूंदे ग्लिसरीन की डालकर एड़ियों के फटे हिस्से पर लगायें, इसके कुछ देर बाद पानी से इसे साफ कर लीजिए। इससे फटी एड़ियां चिकनी और मुलायम हो जाएंगी।
image source - getty images

गर्दन के पास कालापन
गर्दन और इसके आसपास के कालेपन को दूर करने के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग करें। इसके लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच खीरे का रस, एक चुटकी कच्ची हल्दी तथा ग्लिसरीन की तीन चार बूंदें मिलाकर इनका पेस्ट बनायें और इसे गर्दन पर लगायें, इसके नियमित प्रयोग से कालापन दूर हो जायेगा। त्वचा के अन्य हिस्सों का कालापन दूर करने के लिए इस पेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं।
image source - getty images

चेहरे पर निखार के लिए
एक चम्मच शहद और एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर पूरे चेहरे पर लगायें, 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपका चेहरा दमकने लगेगा। इसक अलावा कच्चे दूध में 2-4 ग्लिसरीन की बूंदे मिलाकर चेहरा साफ करने पर त्वचा की मृत कोशिकायें अच्छे से निकल जाती हैं और चेहरा निखरने लगता है।
image source - getty images

झुर्रियों के लिए
पपीते के छिलके को सुखाकर इसे अच्छे से पीस लें, इसमें ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर मिलायें, 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे की खुश्की दूर हो जाती है। झुर्रियों से बचने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों में ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर सोते वक्त लगायें। सुबह चेहरे को साफ करने से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं और झुर्रियों से भी बचाव होता है।
image source - getty images

कर्ली बालों के लिए
कर्ली हेयर देखने में जितने सुन्दर दिखाई देते हैं इनकी देखभाल उतनी ही मुश्किल होती है। कर्ली हेयर बहुत जल्दी फ्रिजी हो जाते हैं। ग्लिसरिन हवा से मॉइश्चर लेकर बालों को नमी प्रदान कर इन्हें मुलायम बनाती है। यह कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों का सूखापन दूर करता है।
image source - getty images

डैंड्रफ का उपचार
सर्दी के मौसम में बालों में सूखापन होने के कारण डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। शैंपू में ग्लिसरीन मिलाकर बाल धोने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।