बुरी आदतों से है नफरत

लड़के कई बार ऐसी हरकतें करते हैं जो उनको पसंद तो आती हैं लेकिन उनके साथ अगर कोई लड़की है तो उसे उसकी उस आदत से नफरत होने लगेगी। फ्लर्टिंग करना, दूसरी लड़की को घूरना, शक करना जैसी कई आदतें हैं जिसे लड़की बिलकुल भी पसंद नहीं करती। अगर आप कहीं अपनी महिला मित्र के साथ हैं तो ऐसी हरकतें बिलकुल न करें जिससे उसे आपसे नफरत हो जाये।
फ्लर्टिंग करना

लड़कों में फ्लर्टिंग करने की आदत बिल्‍कुल आम होती है। शायद ही कोई ऐसा लड़का हो जो फ्लर्टिंग ना करता हो। ये ना तो समय देखते हैं और ना ही जगह, इनकी आंखें लड़की पर पड़ी नहीं कि शुरु हो जाते हैं फ्लर्टिंग करने। अगर कोई सुंदर लड़की लड़कों को दिख जाये तो उससे फ्लर्टिंग करना वे नहीं छोड़ते। लड़कों की यह आदत लड़कियों का नागवार गुजरती है।
लड़के दोस्त से ईर्ष्या करना

लड़कों को उनकी महिला मित्र का लड़का दोस्‍त बिलकुल भी पंसद नहीं करता और उससे जलन रखते हैं। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है कि अगर आपकी कोई महिला मित्र है तो उसका कोई भी लड़का दोस्‍त नहीं हो सकता। लड़की आपको लेकर कितनी गंभीर है यह देखिये न कि उसकी सामाजिक जिंदगी से जलन रखिये। अगर आपकी भी यही आदत है तो लड़की को आपसे नफरत ही होगी।
मैसेज का जवाब न देना

अगर आपकी महिला मित्र ने आपको कोई मैसेज या कॉल किया है और आपने उसका जवाब नहीं दिया तो आपकी खैर नहीं। लड़कियों को उनके मैसेज और कॉल को नजरअंदाज करने वाले लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं।
झगड़ने वाले

लड़को का स्‍वभाव झगड़ालू प्रवृत्ति का हो सकता है, अगर कोई लड़का उनके सामने उनकी महिला मित्र से बात कर रहा है तो वे उससे लड़ाई करने पर उतारू हो जाते हैं। यह आदत लड़कियों के मन में उनके लिए सिर्फ नफरत पैदा करती है।
अपमान करने वाले

जो पुरुष महिला का सम्‍मान नहीं करते और उनकी इज्‍जत नहीं करते ऐसे लड़कों से लड़कियां नफरत करती हैं। इसलिए अगर कोई आपकी महिला मित्र का अपमान कर रहा है तो उसका विरोध कीजिए और लड़की का साथ दीजिए।
फेसबुक पर दूसरी लड़की को पसंद करना

फेसबुक और अन्‍य सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी अन्‍य लड़की की फोटो को लाइक और कमेंट करना आपकी महिला मित्र को बिलकुल भी नहीं भायेगा। इसलिए सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी दूसरी लड़की की प्रोफाइल पर ताक-झांक करने से बचें। इसके अलावा आपसी बात को भी इन सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर न करें।
समय न बिताना

अगर आप अपने दोस्‍तों के साथ अधिक समय व्‍यतीत कर रहे हैं और उसके लिए आपके पास वक्‍त की कमी है तो यह बात नफरत ही पैदा करेगी। क्‍योंकि हर लड़की चाहती है कि उसका ब्‍वॉयफ्रेंड सबसे अधिक वक्‍त उसके साथ ही बिताये। image source - getty images
दूसरी लड़की को घूरना

अगर आप अपनी महिला मित्र के साथ कहीं हैं और आपके पास से कोई दूसरी लड़की गुजर रही है तो उसे घूरें नहीं, क्‍योंकि आपकी यह आदत लड़की के मन में आपके प्रति नफरत पैदा कर सकती है। image source - getty images
दूसरी लड़की की तारीफ

अगर आप लड़की के सामने किसी दूसरी लड़की की तारीफ करेंगे तो यह लड़की के लिए बर्दाश्‍त से बाहर है। उन्‍हें खुद की तारीफ के सिवा दूसरी लड़की की तारीफ सुनना बिलकुल भी पसंद नहीं है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह लड़की के मन में आपके प्रति नफरत पैदा करने के लिए काफी है। image source - getty images