लाल चंदन से बने इन फेस पैक से पाएं दमकता निखार

लाल चंदन से बने फेस पैक
लाल चंदन को रक्त चंदन के नाम से भी जाना जाता है, जोकि सौंदर्य को निखारने में बड़ा असरदार होता है। फेस पैक या फेस मास्क में इसे नियमित इस्तेमाल
करने से त्वचा को कई फायदे होते हैं। दरअसल चंदन एक प्रकार की प्राकृतिक सामग्री है जिसका साइड इफेक्ट नहीं होता है। चेहरे का रंग साफ करना हो या फिर
मुंहासों और पिगमेंटेशन से निजात पानी हो, लाल चंदन के धरेलू मास्क बड़े असरदार होते हैं। चलिए आपको आज लाल चंदन से बने कुछ कमाल के फेस पेक के
बारे में बताते हैं जो आपकी त्वचा को निखारते हैं और इसे सेहतमंद भी बनाते हैं।
Images source : © Getty Images

त्वचा को अगर सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए बेहद जरूरी है कि इसे अंदर से साफ और स्वस्थ रखा जाए। ऐसे में चंदन त्वचा को भीतर से पोषण देने के साथ साथ बाहर से भी साफ करता है। इस पैक को बनाने के लिए 2 छोटे चम्मच लाल चंदन पावउर लें और इसमें कोई सौम्य सा बॉडी ऑइल मिला लें और फिर पेस्ट तैयार कर त्वचा पर लगाएं।
Images source : © Getty Images

अगर धूप और प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने से आपकी त्वचा बेजान होती जा रही है, तो आपको ये लाल चंदन का पैक बहत मदद कर सकता है। इसे बनान के लिये 2 छोटे चम्मच प्लेन दही या कच्चे दूध में 1 चम्मच लाल चंदन पावडर मिलाएं और चुटकीभर हल्दी और मिला लें। अह इस पेस्ट को पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ताज़े पानी से धो लें।
Images source : © Getty Images

चेहरे को टोन करने के लिये भी चंदन पैक बड़ा कमाल का होता है। इस पैक को बनाने के लिए 4 चम्मच ताज़ा नारियल का दूध और 2 चम्मच बादाम तेल लें और इसमें 4 चम्मच लाल चंदन पावडर मिक्स कर लें। इस चंदन पैक को नियमित चेहरे पर लगाएं और सुंदर त्वचा पाएं।
Images source : © Getty Images

चेहरे के डेड सेल्स को दूर करने के लिये चंदन पावडर का स्क्रब भी बनाया जा सकता है। इसके लिये 2 चम्मच मसले हुए पपीते को 1 चम्मच लाल चंदन पावडर के साथ मिला लें और इसका एक स्क्रब तैयार कर लें। स्क्रब लगाने के बाद चेहरे को हल्के कुनकुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करने पर इससे काफी लाभ होता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।