सपाट पेट के लिए खाएं ये नाश्ते
वजन कम करने, खासतौर पर पेट को सपाट बनाने के लिए आहार पर ध्यान देना जरूरी होता है। नाश्ता दिन का पहला आहार होता है। नाश्ते में कुछ खास चीज़ों को खाकर आप फ्लैट बैली पाने में अपनी मदद कर सकते हैं।

आमतौर पर देखा गया है कि लोग अपना वजन कम करने के लिए खाना खाने से बचने लगते हैं। ये सही तरीका नहीं है। वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना नहीं बल्कि आहार प्रबंधन करना जरूरी होता है। दिन का पहला खाना होता है नाश्ता। वजन कम करने के लिए जरूरी है सुबह का नाश्ता। सुबह का नाश्ता करने से आप दिनभर सक्रिय रहते हैं और इससे वजन भी नहीं बढ़ता। पेट और इसके आसपास की चर्बी घटाने के लिए स्वस्थ नाश्ता करना चाहिए। आइये जानते हैं ऐसे दस नाश्तों के बारे में जिनको खाकर आप फ्लैट बैली यानी सपाट पेट पा सकते हैं।
Image Source - Getty Images

केले में थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। सुबह के नाश्ते में ऊर्जा के लिए केले का सेवन कीजिए। केला खाने से वजन नहीं बढ़ता और ऊर्जा बनी रहती है। अगर आप केले को और भी स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो केले के साथ, अखरोट और शहद मिलाकर खायें और अपने पेट की चर्बी को कम करें। सुबह नाश्ते में यदि एक केला खा लिया जाए तो लंच तक भूख लगने की संभावना नहीं रहती।
Image Source - Getty Images

सुबह के नाश्ते में पोहा खाकर भी अपने पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। यह कम समय में बन जाता है। इसे खाने से पेट पूरा भर जाता है लेकिन अतिरिक्त फैट नहीं आता। इसमें कुछ मटर के दाने डाल दीजिये। ध्यान रखें, इसमें ज्यादा तेल का प्रयोग न करें।
Image Source - Getty Images

वजन कम करने वाले नाश्ते के अलावा अंडे को सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट माना जाता है, इसके सेवन से तुरंत ऊर्जा मिलती है। अंडे को कई तरह से खा सकते हैं, मसाला ऑमलेट, उबला अंडा, भुर्जी या एग सैंडविच आदि विकल्प हैं आपके पास। आप अंडे को कम तेल और मसाले में बना कर ब्राउन ब्रेड के साथ खायें।
Image Source - Getty Images

पेट की चर्बी कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में दलिया का सेवन करें। गेहूं का दलिया फाइबर से भरा होता है जिसे खा कर पेट भी साफ रहता है और वजन भी नहीं बढ़ता। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मेवे डाल सकते हैं। साथ ही, कुछ सब्जियां डालकर भी दलिया बनाया जा सकता है। दलिया की एक खास बात ये है कि दलिया खाने से दिनभर कम भूख लगती है।
Image Source - Getty Images

ब्राउन ब्रेड में टमाटर, आलू, चटनी या अन्य सब्जियां डालकर एक हेल्दी सैंडविच बनायें। इससे आपका पेट लंच तक भरा रहेगा और ऊर्जावान भी रहेगा और पेट में अतिरिक्त चर्बी भी नहीं जमा होगी। ध्यान रहे कि सैंडविच वाइट ब्रेड की बजाय ब्राउन ब्रेड से बनाएं।
Image Source - Getty Images

स्ट्रॉबेरी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह भूख मिटाती और इससे शरीर में चर्बी भी जमा नहीं होती है। इसके अलावा यह डायबिटीज और स्तन कैंसर से भी बचाता है। इन्हें अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर पेट की चर्बी को घटायें।
Image Source - Getty Images

चने का नाश्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। काले चने और काबुली चने की सलाद नाश्ते में खाने से वजन कम होता है। इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च आदि मिला सकते हैं। चने का नाश्ता भारी होता है, इसे खाने के काफी देर बाद तक आपको भूख नहीं लगती। साथ ही ये हाजमे के लिए भी अच्छा माना जाता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।