गर्भावस्था के दौरान सूजन कम करने के उपाय

गर्भावस्‍था के दौरान आने वाली सूजन को कम करने के उपायों के बारे में जानें।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Dec 08, 2017

गर्भावस्‍था में सूजन

गर्भावस्‍था में सूजन
1/6

गर्भावस्था के दौरान महिला को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे- उल्टी होना, पीठ दर्द, सिर दर्द, चक्कर आना, स्तनों में परिवर्तन आदि। इन्हीं समस्याओं में से एक समस्या है, गर्भावस्‍था में महिला के शरीर में सूजन का आना। कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान चेहरे, हाथों या ऐडि़यों पर सूजन आ जाती है। जैसे-जैसे प्रसव की तारीख नजदीक आती है, सूजन अक्सर ज्यादा दिखाई देती है। आइए हम आपको बताते है इस प्रकार की सूजन को कम करने के उपाय।

स्विमिंग

स्विमिंग
2/6

स्विमिंग अच्छा व्यायाम होने के साथ-साथ सूजन को कम करने में भी मदद करता है। जब गर्भवती महिला पानी में होती है तो वह स्वयं को बहुत हल्का महसूस करती है। नमक में पैर भिगोना गर्भवती को बहुत अच्छा लगता है। परन्तु गर्भावस्था के दौरान इस प्रकार की किसी भी नए शारीरिक गतिविधियों को शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श आवश्यक लेना चाहि

आराम भी जरूरी है मैडम

आराम भी जरूरी है मैडम
3/6

गर्भावस्था के दौरान आराम करना बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। अपनी पहली तिमाही में, अपनी बायीं ओर करवट लेकर सोने की आदत डालिए। बायीं करवट पर सोने से आपके गुदो को भी अपशिष्ट पदार्थों और द्रवों को आपके शरीर से अधिक कुशलतापूर्वक बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे एडि़यों, पांव और हाथों में सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह सिर्फ रात के लिए ही नही है बल्कि दिन भर में हर एक घंटे के बाद थोड़ी देर आराम करना जरूरी हैं।

थोड़ा पैरों को भी घुमाया जाए

थोड़ा पैरों को भी घुमाया जाए
4/6

अपने पैरों के बीच एक तकिया रखकर अपनी बायीं ओर पर लेटे हुए घुटनों को छाती की ओर उठाने या फैलाने की कोशिश कीजिए। (और अगर आप रात को जाग जाती हैं और खुद को अपने पेट या पीठ के बल लेटा पाती हैं तो उसी अवस्था में वापस आइए।) आप अनेक प्रकार के मेटरनिटी तकिया खरीद सकती हैं, हालांकि आप पाएंगी कि आपका आम तकिया भी उतना ही बढि़या काम करता है। अतिरिक्त आराम और सहारे के लिए इन तकियों को अपने पैरों के बीच, अपने नितम्बों के नीचे और अपनी पीठ के पीछे रखिये।

खाने और पीने पर भी दीजिए ध्यान

खाने और पीने पर भी दीजिए ध्यान
5/6

अपने आहार के प्रति जागरुक रहें। एक गर्भवती को गर्भावस्था के दौरन खूब पानी पीना चाहिए। यह आपको गर्भावस्था से संबंधित कई समस्या जैसे सूजन से निपटने में मदद करेगा। आमतौर पर यह माना जाता है कि नमक का ज्यादा प्रयोग सूजन को बढ़ा देता हैं। लेकिन अपने चिकित्सक की सलाह के बिना गर्भावस्था के दौरान नमक में कटौती नहीं करनी चाहिए।

थोड़ी मालिश हो जाए

थोड़ी मालिश हो जाए
6/6

बहुत से उपाय सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन सबसे सुखद मालिश ही मानी जाती है। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जो सूजन को कम करता है। इससे ऐंठन की समस्या भी कम होती हैं।

Disclaimer