वजन बढ़ायें पर पेट की चर्बी नहीं
वजन बढ़ाने के लिए कई तरीके आजमाते हैं और उनमें सफल भी होते हैं, लेकिन गलत तरीके आजमोन के कारण पेट के आसपास की चर्बी बढ़ जाती है, लेकिन कुछ तरीके ऐसे भी हैं जिन्हें आजमाने से वजन बढ़ता है न कि पेट की चर्बी।

वजन बढ़ाने के लिए आप कई तरीके आजमाते हैं और उनमें कारगर भी होते हैं, कुछ दिनों में आपका वजन बढ़ जाता है। इसके लिए आप ऐसे आहार का सेवन करते हैं जो आपके पेट के आसपास अधिक चर्बी जमा कर देते हैं। इसके कारण आपके पेट के आसपास अधिक चर्बी और शरीर के अन्य हिस्सों में कम चर्बी जमा होती है। इसलिए अगर आप वजन बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो शरीर का वजन बढ़ायें न कि पेट का। कई ऐसे तरीके भी हैं जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं और आपके पूरे शरीर का वजन बढ़ जाता है।
image source - getty images

वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहले आप जो कैलोरी लेते हैं उसमें 500 अतिरिक्त कैलोरी जोड़ें, अगर आप नियमित रूप से 2000 या 2200 कैलोरी ले रहे हैं तो इसे 2500 या 2700 कीजिए। इसके लिए ऐसे आहार का सेवन कीजिए जिसमें फैट न हो लेकिन कैलोरी भरपूर मात्रा में हो। अधिक कैलोरी के लिए पीनट बटर, ड्राई फ्रूट, कच्चे ओट्स, रेड मीट का सेवन कीजिए।
image source - getty images

अगर आप अपने पेट और उसके आसपास की चर्बी बढ़ाये बिना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन कीजिए, न कि ऐसे आहार का जिसमें वसा हो। ऐसे आहार का सेवन कीजिए जिससे मांसपेशियां मजबूत हों। इसके लिए अंडे, चिकेन, मछली, साबुत अनाज, कम वसायुक्त दुग्ध उत्पाद का सेवन कीजिए।
image source - getty images

फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से वजन बढ़ता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती। यानी अगर आप फाइबरयुक्त आहार का सेवन कर रहे हैं तो पेट और इसके आपसपास चर्बी नहीं जमेगी। क्योंकि फाइबर आसानी से पच जाता है और यह मांसपेशियों को मजबूत करता है। फाइबर के अलावा प्रोटीनयुक्त आहार का भी सेवन कीजिए। फलियां, मेवा, बींस आदि में भरपूर प्रोटीन मौजूद होता है, इनका सेवन करें।
image source - getty images

एक बार में अधिक खाने से बेहतर है कि आप खाने को टुकड़ों में खायें। पांच से छ: बार खायें। सामान्य रूप से आप दिन में तीन बड़े आहार लें और उन के बीच में 2 या 3 छोटे-छोटे अल्पाहार लीजिए। अपने दिन की शुरुआ़त पेट भरने वाले पौष्टिक नाश्ते के साथ कीजिए और उसके बाद अलग-अलग तरह के खाने के सामान खाएं।
image source - getty images

सामान्य व्यायाम की जगह पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कीजिए, सप्ताह में केवल 4 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए निकालें। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मांसपेशियों मजबूत होती हैं। शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती, खासकर पेट और इसके आसपास। इसलिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी करें।
image source - getty images

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बाद मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि प्रोटीन शेक का सेवन कीजिए। एक गिलास पानी में दो चम्मच प्रोटीन पाउडर डालें और इसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के एक घंटे के अंदर इसका सेवन कीजिए।
image source - getty images

वजन बढ़ाने के लिए जिम जब भी जायें भूखे पेट न जायें। सुबह उठने के बाद प्रोटीन शेक पियें, फिर जिम जायें। कुछ लोगों को लगता है कि जिम से पहले फल या सूखे मेवे खाना फायदेमंद होगा। इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी और पेट के आसपास की चर्बी नहीं बढ़ेगी। जबकि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है प्रोटीन शेक।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।