पाचन क्रिया के मजेदार तथ्य
पाचन क्रिया को शरीर के कई हिस्सों की जरूरत पड़ती है। इसमें मुख, पेट, आंत, लीवर और पित्ताशय की थैली शामिल है। जानते हैं आपकी पाचन तंत्र से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य।

पाचन क्रिया के मजेदार तथ्य
पाचन क्रिया के दो मुख्य काम होते हैं, आहार को शरीर के लिए पोषक तत्वों में बदलना, और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालना। इस काम को करने के लिए पाचन क्रिया को शरीर के कई हिस्सों की जरूरत पड़ती है। इसमें मुख, पेट, आंत, लीवर और पित्ताशय की थैली के सहयोग की जरूरत होती है। जानते हैं आपकी पाचन तंत्र से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य।

इतनी लंबी होती है आहार नली
क्या आप जानते हैं कि आपके भोजन की नली की लंबाई कितनी होती है। आमतौर पर एक व्यस्क की भोजन नली 10 से 14 इंच तक लंबी हो सकती है और इसका व्यास करीब एक इंच तक हो सकता है।

कितना साल्विया बनता है
साल्विया यानी लार हमारे भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन, क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि रोजाना कितनी लार हमारे मुंह में बनती है। रोज हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसे पचाने के लिए हमारे शरीर में रोजाना 350 मिली से लेकर करीब एक लीटर तक लार बनती है।

सिर के बल भी खाना
भोजन को ग्रासनली तक पहुंचाने वाली मांसपेशियां लहरों की भांति काम करती हैं। यानी ये मांसपेशियां ऊपर-नीचे होती रहती है। तो इसका अर्थ यह है कि अगर कोई व्यक्ति सिर के बल खड़े होकर भी कुछ खाये, तो आहार उसके पेट में ही जाएगा।

कैसे पचता है दूध
एक गिलास दूध तो आप मिनटों में पी जाते होंगे। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि उस गिलास दूध को पचाने के लिए शरीर के कितने हिस्सों को काम करना पड़ता है। तो सुनिये... इसके लिए मुख, आहारनली, पेट, छोटी आंत, बड़ी आंत, पित्ताशय, पेनक्रियाज और लीवर को काम करना पड़ता है।

कितना माल समा सकता है पेट
आप सोचते होंगे कि आखिर एक व्यक्ति कितना खा सकता है। तो हम आपको बताते हैं, एक व्यस्क के पेट में 1.5 लीटर आहार (भोजन व पानी) समा सकता है।

कितना खाते हैं आप पूरा जीवन
एक औसत पुरुष को करीब 68 किलोग्राम का वजन कायम रखने के लिए जीवनभर में करीब 50 टन भोजन करने की जरूरत पड़ती है।

पेट में बैक्टीरिया
हमारे पेट में बैक्टीरिया का पूरा शहर बसा होता है। ये बैक्टीरिया भोजन को पचाने में भी मदद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इनसानी पेट में लगभग बैक्टीरिया की 400 प्रजातियां पायी जाती हैं।

लीवर यानी जिगर है जिगर
इनसानी लीवर यानी जिगर शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। यह इनसानी शरीर में छोटे-बड़े सब मिलाकर 500 से अधिक काम करता है।

छोटी नहीं है छोटी आंत
इनसान के शरीर में दो आंतें होती हैं छोटी और बड़ी। यह आंत डेढ़ इंच से लेकर दो इंच तक मोटी हो सकती है और इसकी लंबाई 22 फुट तक हो सकती है।

कितनी देर रहता है पेट में आहार
जब हम भोजन करते हैं तो आहार हमारे पेट में दो से तीन घंटे तक रहता है। इसके बाद यह पाचन क्रिया के अगले चरणों जैसे छोटी आंत और बड़ी आंत के लिए चला जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।