फ्रिज में रखने पर खराब हो जाते हैं ये फल और सब्जियां, रखें ध्यान

ज्यादातर लोग समझते हैं कि फ्रिज में रखने पर हर खाने वाली चीज कई दिनों तक सुरक्षित रहती है, जबकि ये सच नहीं है। कुछ फल और सब्जियां ऐसे भी हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने पर वो जल्दी खराब हो जाते हैं, जबकि बाहर रखने पर ज्यादा समय तक सुरक्षित रहते हैं।

सम्‍पादकीय विभाग
Written by:सम्‍पादकीय विभागPublished at: Aug 14, 2015

फ्रिज में ना रखें ये फल और सब्जियां

फ्रिज में ना रखें ये फल और सब्जियां
1/5

अगर आपको लगता है कि फ्रिज में रखने पर हर खाने वाली चीज कई दिनों तक सुरक्षित रह सकती है, तो आप गलत हैं। कई फल और सब्जियां ज्यादा ठंडे तापमान को नहीं सह पाते हैं, इसलिए फ्रिज में खराब हो जाते हैं। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए आपको इन्हें फ्रिज के बाहर सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। अगर आप भी इन्हें फ्रिज में रखने की गलती रहते रहे हैं, तो अब सावधान हो जाएं।

नींबू और टमाटर

नींबू और टमाटर
2/5

नींबू हो या संतरें इसमें अधिक मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जिसके कारण यह फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते। जिससे कि छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और स्वाद पर भी असर होता है। फ्रिज में रखने से इन फलों का रस भी सूखने लगता है। अधिकांश लोग टमाटर को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में ही रखते हैं, मगर यह सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि ठंडा तापमान टमाटर में से उसके फ्लेवर और टेक्स्चर दोनों ही छीन लेता है। टमाटर को फ्रेश रखने के लिए कमरे का सामान्य तापमान ही सबसे उपयुक्त है।

खीरा और तरबूज

खीरा और तरबूज
3/5

गर्मी के मौसम में लोग ठंडा खीरा खाना पसंद करते हैं। लेकिन दो या तीन दिन से ज्यादा ये फ्रिज में टिक ही नहीं पाते। इन्हें बाहर रखें लेकिन इथाईलीन गैस छोड़ने वाले केले और टमाटर से अलग। इन सभी फलों के लिए रसोई में एक रैक रख सकते हैं। काटने के बाद तो तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना ही होगा लेकिन उससे पहले ऐसा ना करें। इन फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकते हैं। खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने से कुछ देर पहले ही फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।

फल

फल
4/5

केला भी फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंडी में से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है। इससे बचने के लिए केले की डंडी पर प्लास्टिक चढ़ा सकते हैं। इससे केला और उसके आसपास रखे फल लंबे समय तक ताजा रह पाते हैं। सेब को अगर फ्रिज में रखना ही चाहते हैं तो कागज में लपेट कर नीचे फल सब्जी के लिए बने शेल्फ में ही रखें। बीज वाले फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा और चेरी को भी फ्रिज में ना रखें। कम तापमान में इनमें मौजूद एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और फल जल्दी पक जाता है।

आलू

आलू
5/5

आलू फ्रिज में रखने से उसका स्टार्च चीनी में तब्दील हो जाता है और इसके स्वाद पर असर पड़ता है। आलू को धूप से दूर रखना चाहिए। इसके लिए घर में ही कोई ठंडी जगह ढूंढें और प्लास्टिक की थैली से निकाल कर रखें ताकि आलू सांस ले सके। आलू के लिए 45 डिग्री का तापमान सबसे अच्छा है।

Disclaimer