हाई ब्लड प्रेशर कम करने वाले 9 फल

फलों के सेवन से हाइपरटेंशन की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं उन फलों के नाम-

Kishori Mishra
Written by:Kishori MishraPublished at: Jul 13, 2021

1/11

आज के समय में हाइपरटेंशन यानि ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या काफी आम हो चुकी है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से शरीर को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप भी बढ़ते हुए ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो कुछ टेस्टी और हेल्दी फ्रूट्स का सेवन करके हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन फलों के बारे में- 

सेब

सेब
2/11

"An Apple a Day Keeps the Doctor Away" ये कहावत आपने जरूर सुनी होगी। हाइपरटेंशन रोगियों के लिए भी यही बात लागू होती है। रोजाना एक सेब खाने से आप हाइपरटेंशन को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, सेब खाने से किडनी कम मात्रा में सोडियम क्लोराइड उत्पन्न होता है। साथ ही शरीर को भरपूर रूप से पोटैशियम मिलता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखता है। 

केला

केला
3/11

केला में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ हैं। साथ ही यह हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को कम करता है। ऐसे में आप ब्लड प्रेशर और हाई स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं। इसलिए अपने डाइट में केला को जरूर शामिल करें।

कीवी

कीवी
4/11

हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए कीवी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, कीवी में खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है। साथ ही यह फोलेट और विटामिन सी से भी भरपूर होता है. जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं।

चुकंदर

चुकंदर
5/11

चुकंदर में प्राकृतिक रूप से नाइट्रिक ऑक्साइड मौजूद होता है। यह एक ऐसा रसायन है, जो हमारे शरीर में रक्त वाहिनियों को खोलने का काम करता है। इसलिए चुकंदर ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, शरीर में खून की कमी को दूर करने में चुकंदर काफी फायदेमंद होता है। इसलिए अधिकतर डॉक्टर चुकंदर खाने की सलाह देते हैं।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी
6/11

रसीला और स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी कई लोगों को पसंद होता है। ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए यह फल काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी के साथ-साथ एंथोसायनिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और पोटेशियम होता है। यह सभी तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरकारी होते हैं। इसलिए हाइपरटेंशन रोगी अपने डाइट में स्ट्रॉबेरी को शामिल कर सकते हैं।

तरबूज

तरबूज
7/11

हाइपरटेंशन रोगियों के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, तरबूज में 90 फीसदी पानी होता है। साथ ही इसके बीजों में मैग्नीशियम भी भरपूर रूप से होता है, जो हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। गर्मियों में तरबूज काफी मात्रा में मिलते हैं, जो हाइपरटेंशन रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि गर्मियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है।

जामुन

जामुन
8/11

जामुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें पोटेशियम के साथ-साथ फ्लेवोनोइड्स, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो आपके सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। शरीर में यह सभी तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरकारी होते हैं। इसके अलावा ब्लड शुगर रोगियों के लिए भी जामुन काफी फायदेमंद है। साथ ही जामुन के बीज से तैयार पाउडर भी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

आम

आम
9/11

आम के सेवन से भी आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। गर्मियों में आम आपको काफी आसानी से मिल जाएगा। साथ ही गर्मियों में ब्लड प्रेशर की परेशानी भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इस मौसम में आप का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए गर्मियों में रोजाना 1 आम जरूर खाएं। 

नींबू

नींबू
10/11

नींबू का सेवन हम कई तरह से करते हैं। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। अगर आप अपने भोजन में नींबू को शामिल करते हैं, तो इससे काफी हद तक हाइपरटेंशन को कंट्रोल किया जा सकता है। नींबू को सलाद, शिकंजी या फिर किसी भी भोजन में मिक्स करके खा सकते हैं।

Disclaimer