क्या है एनीमिया

एनीमिया रक्‍त संबंधित बीमारी है जो महिलाओं में अधिक पायी जाती है। शरीर में आयरन के अभाव में हीमोग्लोबिन का बनना सामान्य से कम हो जाता है, जिससे खून में इसकी कमी हो जाती है। यह कोशिकाओं में ऑक्सीकरण का दौरा कम कर देता और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। यही कारण है कि व्यक्ति एनिमिया से ग्रस्त हो जाता है। विटामिन बी12, फोलिक एसिड, कैल्सियम युक्‍त आहार ही इससे लड़ने वाले आहार हैं।
चुकंदर

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। इसको रोज अपने खाने में सलाद या सब्जी बनाकर प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है। चुकंदर की जड़ों को भी प्रयोग कर सकते हैं, इसमें विटामिन ए और सी होता है।
अंजीर खायें

एनीमिया के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में विटामिन बी12, कैल्सियम, आयरन, फास्‍फोरस, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्‍व पाये जाते हैं जो खून की कमी दूर करते हैं। यह ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मददगार है।
पालक

पालक बहुत ही पौष्टिक पत्‍तेदार सब्‍जी है, यह एनीमिया से भी बचाव करती है। पालक में विटामिन ए, बी9, ई, और सी होता है, इसके अलावा इसमें आयरन, फाइबर और बीटा केरोटिन होता है जो खून की कमी दूर करता है। एक कप उबले हुए पालक में 3.2 मिग्रा आयरन होता है। तो एनीमिया से बचाव के लिए पालक का सेवन करें।
टमाटर

टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें बीटा केरोटिन और विटामिन ई भी पाया जाता है जो आयरन की कमी दूर करता है। टमाटर को सलाद के अलावा इसका सूप भी पी सकते हैं। इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए इस तरह से पकाएं भोजन, 10 दिन में कम होगा मोटापा
अंडा खायें

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, यह एक अच्‍छा एंटीऑक्‍सीडेंट भी है जो शरीर को बीमारियों से बचाकर आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है। एक बड़े अंडे में 1 ग्राम आयरन होता है जो खून की कमी दूर करता है। अंडे को ब्रेकफास्‍ट में शामिल कर खून की कमी दूर करें।
अनार

एक भी एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अनार का सेवन करने से शरीर में रक्‍त का संचार बढ़ता है और यह एनीमिया से लड़ने में भी मदद करता है। इसके अलावा अनार कमजोरी और थकान को भी दूर करता है।
बादाम खायें

बादाम में आयरन बहुत पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोज एक मुठ्ठी बादाम का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में 6 प्रतिशत आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह शरीर को ऊर्जावान भी बनता है। इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए वरदान हैं ये 5 सुपरफूड, पेट रहेगा भरा-भरा
मछली का सेवन

समुद्री मछली खाने से भी खून की कमी दूर होती है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। अगर आप टूना और सालमन मछली का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलेगा।
फल खायें

एनीमिया से ग्रस्‍त लोगों को यह सलाह दी जाती है कि वे खूब मात्रा में फल और हरी सब्‍जियां खाएं। फल जैसे खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर, आदि खाने से शरीर में खून तेजी से बढ़ता और एनीमिया की शिकायत दूर होती है। इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए 5 सेहतमंद नाश्‍ता, जो भरपूर ताकत देगा