सीलिएक रोग के लिए जानलेवा हैं ये आहार, करें परहेज
ग्लूटेन मुक्त आहार सीलिएक के लक्षण और लक्षणों को नियंत्रित और जटिलताओं को रोकने में मदद करता है। आइए जानें, सीलिएक से बचने के लिए कौन-कौन से फूड्स से दूर रहना चाहिए।

सीलिएक छोटी आंत की बीमारी है। या दूसरे शब्दों में यह गेहूं या अन्य साबुत अनाजों से होने वाली एलर्जी है। जब खाना ग्लूटेन से निकलता है तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। ग्लूटेन जौ, राई और गेहूं जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। सीलिएक से पीड़ित लोगों को गेहूं, जौ और ओट्स में मौजूद ग्लूटेन नामक प्रोटीन से एलर्जी होती है। ऐसे लोगो की बॉडी का इम्यून रिस्पांस ग्लूटेन को छोटी आंत में सूजन का कारण बनता है। साथ ही आहार में पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए आंत की क्षमता को कम कर देता है। पोषक तत्वों, विटामिन और खनिज की कमी के कारण इस बीमारी के लक्षण दिखाई दे सकते है।

ग्लूटेन की एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति को आजीवन ग्लूटेन मुक्त खाद्य वस्तुओं का सेवन करना पड़ता है। ग्लूटेन-फ्री आहार वह आहार है जिसमें ग्लूटेन प्रोटीन शामिल नहीं होता है। ग्लूटेन मुक्त आहार का प्रयोग सीलिएक के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। ग्लूटेन मुक्त आहार सीलिएक के लक्षण और लक्षणों को नियंत्रित और जटिलताओं को रोकने में मदद करता है। आइए जानें, सीलिएक से बचने के लिए कौन-कौन से फूड्स से दूर रहना चाहिए।

सीलिएक आहार योजना पर चलते समय गेहूं, जौ और राई से बना खाद्य पदार्थो के सेवन से परहेज करना चाहिये। साथ ही सफेद आटा या चने के आटे से बने खाद्य पदार्थो से भी बचना चाहिए। कैनेडियन सीलिएक एसोसिएशन सीलिएक के मरीजों को आगाह करते हुए कहता है कि कोई भी वैकल्पिक आटा इस्तेमाल करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ लें कि कहीं उसमें गेहूं और जौ स्टार्च तो नहीं मिलाया गया है।

प्रोस्टेट फूड्स में अक्सर गेहूं या जौ या राई शामिल होता है। इन पर लगे लेबल को देखकर ही आपको अंदाजा हो जाएगा कि इसमें ग्लूटेन बहुत अधिक मात्रा में शामिल होता है।

कई पेय पदार्थ सीलिएक खाद्य पदार्थों के अंतर्गत आते हैं। बीयर भी इनमें से एक है। इसलिए इनसे बचना चाहिए। बीयर दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला पेय पदार्थ है। लेकिन, यह बात भी सब जानते हैं कि इसमें गेहूं, जौ और राई शामिल होती है। इसलिए जो व्यक्ति सीलिएक से पीड़ित हो उसे बीयर का सेवन नहीं करना चाहिये।

कोई भी ऐसे खाद्य पदार्थ जैसे रोटी, अनाज युक्त नाश्ता, पास्ता और पिज्जा जिसमें गेहूं और गेहूं उत्पाद शामिल हो, को न खाएं। ऐसे पदार्थो में ग्लूटेन बहुत अधिक मात्रा में होता है। हालांकि यह आसान नहीं है, लेकिन सीलिएक से बचने के लिए आपको ग्लूटेन फ्री फूड्स लेने होंगे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।