इन सात आहार का सेवन आपको दे सकता है तन की दुर्गंध
तन की दुर्गंध के लिए हमारा आहार भी उत्तरदायी होता है। कभी इस बारे में सोचा है आपने। जी, आप जैसा अन्न खायेंगे आपके तन से उसी प्रकार की गंध आएगी। तो अपने आहार का खयाल रख आप तन और सांसों की बदबू को नियंत्रित कर सकते हैं।

अनुवांशिकता, सस्ता परफ्यूम, काम-धंधा या फिर आपका आहार, तन की दुर्गंध के लिए आप इनमें से किसी पर भी आरोप लगा सकते हैं। लेकिन वास्तविकता यही है कि सामाजिक सरोकार बढ़ाने में यह सबसे बड़ी बाधा साबित हो सकती है। आइये जानने की कोशिश करते हैं कि कौन से सात आहार आपको तन की दुर्गंध दे सकते हैं- image courtesy : getty images

अधिक मसाले आपके भोजन में सल्फर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। यह सल्फर शरीर के रोम छिद्रों और सांसों के जरिये बाहर आता है। और यही दुर्गंध का बड़ कारण बनता है। याद रहे कि आप संतुलित भोजन करें। ऐसा आहार, जिसमें अधिक मात्रा में अदरक, प्याज या लहसुन आदि न हो। image courtesy : getty images

रेड मीट को पचाने के लिए शरीर को काफी मेहनत करने की जरूरत होती है। इसके अधिक सेवन से आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आने की शिकायत हो सकती है। वहीं शाकाहारी यदि इस मुगालते में रहें कि उन्हें इस प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, तो उन्हें अपनी सोच में बदलाव करने की जरूरत है। मेथीदाने जैसे मसाले भी इसी प्रकार की समस्या का कारण बन सकते हैं। image courtesy : getty images

चॉकलेट, सोडा, चाय, कॉफी, अल्कोहल आदि का अधिक सेवन भी तन की दुर्गंध का कारण बनता है। क्योंकि जब भी हम इनका सेवन करते हैं, तो कुल मात्रा का दस फीसदी पसीने के रूप में ही बाहर आता है। खासतौर पर अल्कोहल का अधिक सेवन तन की दुर्गंध का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। image courtesy : getty images

जंक फूड का अधिक सेवन और व्यायाम न करने से आपके शरीर में वसायुक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। ये कोशिकायें पसीने और तन की दुर्गंध का सबसे बड़ा कारण होती हैं। इन आहारों को पचने में अधिक समय लगता है इसलिए ये तन और सांसों की बदबू की बड़ी वजह होती हैं। हायड्रोजनरेटेड ऑयल, चीनी, आटा, नमक आदि की अधिकता वाले आहारों का ज्यादा सेवन लाभप्रद नहीं होता। image courtesy : getty images

जिन खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है उनके सेवन से अधिक मात्रा में पसीना आता है। प्रोटीन की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ भी इस प्रकार की समस्या का कारण हो सकते हैं। इस प्रक्रिया से शरीर में केटोन्स नाम के रसायन का स्राव होता है, जो दुर्गंध का कारण बनता है। image courtesy : getty images

डेयरी उत्पादों में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। और इन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने का अर्थ है कि ये आपकी पाचन क्रिया में अधिक समय तक रहेंगी। डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन हायड्रोजन सल्फाइड और मिथेल मेरकप्टन का स्राव करता है। ये रसायन तन की दुर्गंध का कारण बनते हैं। image courtesy : getty images

यह तो हम सब जानते हैं। सिगरेट का धुआं पसीने की अन्य ग्रंथियों से मिलकर बहुत बुरी गंध का कारण बनता है। यह गंध धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के तन, बालों और यहां तक कि कपड़ों से भी आने लगती है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।