कई सालों तक कर सकते इन आहारों का सेवन
कुछ आहारों की एक्सपायरी डेट नहीं होती है बशर्ते आप उन्हें अच्छें ढ़ंग से रखे। नमक, शक्कर, चावल आदि का सेवन आप लंबे समय तक कर सकते है।

हम कोई भी खाने पीने की चीज खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते है। ताकि उसके सेवन से शरीर को किसी भी तरह का नुकसान ना पंहुचे। पर क्या आपको मालूम है कि कुछ खाने-पीने की चीजों की एक्सपायरी डेट नहीं होती या फिर उसका सेवन लंबे समय तक किया जा सकता है। आज हम आपकों ऐसे आहारों के बारें में बताएंगें जिनकी कोई एक्सपायरी नहीं होती है।
Image Source-Getty

नमक को अगर खुश्क रखा जाए तो आप इसका इस्तेमाल 10 साल तक कर सकते हैं। नमक में सोडियम क्लोराइड होता है, जिसके कारण अगर किसी चीज के ऊपर इसे लगा दिया जाए तो वह सामान भी जल्दी खराब नहीं होता। इसलिए ओलिव और मांस को सुरक्षित रखने के लिए इन पर नमक लगायाजाता है। इसके अलावा भी नमक के कई फायदे हैं। अगर आपका बीपी लो रहता है तो नमक आपके लिए फायदेमंद है। इसके अलावा यह कई अन्य बीमारियों और इंफेक्शंस को भी ठीक करता है।
Image Source-Getty

चीनी की एक खास बात यह है कि चीनी को अगर नमी से बचाकर रखा जाए तो यह कई सालों तक खराब नहीं होती।क्या आप जानते हैं कि अगर आपको तुरंत ऊर्जा की जरूरत हो तो चीनी से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। चीनी खून में पहुंचकर ग्लूकोज में बदल जाती है,जो चीनी का सरलतम रूप होता है।
Image Source-Getty

चावल देश के कई राज्यों के लोगों का मुख्य आहार है। चावल के बारे में माना जाता है कि यह खाने में हल्का और सुपाच्य होता है। कहा जाता है कि चावल जितना पुराना हो, उतना ही अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल को आप काफी लंबे समय तक रख सकते हैं।चावल में सोडियम, विटामिन और एंटी-ऑक्सिडेंट पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जिसके कारण इससे बनी चीजें जल्दी खराब नहीं होतीं।
Image Source-Getty

शहद एंटीबैक्टीरियल तत्वों से भरा होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में काफी मददगार साबित होता है। अगर शहद को सही ढंग से रखा जाए तो यह जल्दी खराब नहीं होता। अगर आप शहद को लंबे समय तक सही रखना चाहते हैं तो टाइट ढक्कन वाली बोतल में ठंडी जगह पर रखें।बहुत पुराना शहद गाढ़ा पड़ जाता और रंग भी बदल जाता है, लेकिन इसकी गुणवत्ता में फर्क नहीं आता।यूं तो सभी मौसम में शहद का सेवन लाभकारी है, लेकिन सर्दियों में तो शहद का प्रयोग विशेष लाभकारी होता है, क्योंकि शरीर को इससे ऊर्जा प्राप्त होती है।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।