थाइराइड का काल हैं ये 5 आहार, बीमारी से दिलाते हैं छुटकारा
देखा जाए तो थाइराइड एक गंभीर समस्या है लेकिन अगर इसका समय पर इलाज लिया जाए और अपने खानपान पर ध्यान दिया जाए तो इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको थाइराइड से बचने के 5 आहार बता रहे हैं।

बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते आजकल थाइराइड एक गंभीर समस्या बन गई है। थायराइड मानव शरीर मे पाए जाने वाले एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक है। थायरायड ग्रंथि गर्दन मे श्वास नली के ऊपर एवं स्वर यन्त्र के दोनों ओर दो भागों में बनी होती है। देखा जाए तो थाइराइड एक गंभीर समस्या है लेकिन अगर इसका समय पर इलाज लिया जाए और अपने खानपान पर ध्यान दिया जाए तो इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको थाइराइड से बचने के 5 आहार बता रहे हैं।

थाइराइड के मरीजों के लिए मशरूम अच्छे आहारों में से एक है। इसमें सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो थाइरॉयड को कंट्रोल करने का काम करता है।

जो लोग थाइराइड नामक बीमारी के शिकार हैं उन्हें अपनी डाइट में अंडे जरूर शामिल करने चाहिए। इसमें सेलेनियम पाया जाता है, जो मरीजों को काफी आरम पहुंचाता है। साथ ही अंडों से कमजोरी भी दूर होती है।

वैसे तो नट्स का सेवन सभी के लिए फायदेमंद है। लेकिन थाइराइड के मरीजों को नट्स अपनी डाइट में खासतौर से शामिल करने चाहिए। नट्स थाइराइड से होने वाले हार्ट अटैक के रिस्क को बहुत कम करता है। बादाम और अखरोट इस बीमारी के लिए अच्छे आहार हैं।

थाइराइड के रोगियों के लिए दही सबसे बेहतर आहार माना जाता है। दही खाने से शरीर में इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। जिससे थाइरॉयड कंट्रोल में रहता है और काफी हद तक सही भी होता है।

मेथी हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। थाइराइड नामक बीमारी के लिए भी मेथी अच्छा आहार है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है, जो थॉयरॉक्सिन हॉर्मोन को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।