स्वस्थ दिल के लिए बदलें खाने की आदतें
दिल की बीमारी का संबंध बहुत हद तक हमारी खाने की आदतों से होता है। 'सर्कुलेशन' जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भोजन में अत्यधिक वसा, नमक, अंडे और मांस खाते हैं, उन्हें दूसरों के मुकाबले दिल का दौरा बड़ने का जोखिम 35 % अधिक होता है।

खानपान की बिगड़ी आदतों से दिल की समस्याएं
दिल की बीमारियों का संबंध हमारी खान-पान की आदतों से भी होता है। हमारे देश में दिल के दौरों के लिए खानपान की गलत आदतें और खराब जीवनशैली प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। 'सर्कुलेशन' जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भोजन में अत्यधिक वसा, नमक, अंडे और मांस खाते हैं, उन्हें दूसरों के मुकाबले दिल का दौरा बड़ने का जोखिम 35 % अधिक होता है। इसकी तुलना में 60 ग्राम साबुत अनाज से बना हुआ दलिया खाते हैं उन्हें यह जोखिम कम होता है। इसलिए, अगर हम अपने खानपान की ऐसी आदतों को बदल लें, जिससे दिल के स्वास्थ्य को खतरा होता है, तो हम दिल की बिमारियों के खतरे को काफी हद तक टाल सकते हैं। आइये जानें किस तरह से बदली जा सकती हैं ये आदतें।
Image Source - Getty Images

फ्राई फिश की बजाय बेक्ड फिश
दिल के स्वास्थ्य के लिए मछली को अच्छा आहार माना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड जो ब्लड में ट्राइग्लिसराइड जो कि एक प्रकार का फैट होता है, को कम करता है। यह दिल में सूजन और रक्त के थक्के को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप फ्राईड फिश खाएंगे तो इससे होने वाला फायदा कम हो जाएगा। इसलिए फ्राई की बजाय बेक्ड फिश खाएं। या फिर फिश को ग्रिल्ड कर सकते हैं। फ्राई फिश की तुलना में इस तरह से फिश खा कर आप 70 प्रतिशत कैलरी बचा लेंगे।
Image Source - Getty Images

मियोनीज की जगह ग्रीक योगर्ट
अगर आप मियोनीज खाते हैं, तो आपको अपनी ये आदत भी तुरंत बदल लेनी चाहिए। मियनीज फैट, स्टार्च और कॉलेस्ट्रॉल का भंडार होती है। मियोनीज की जगह आप ग्रीक योगर्ट को दे सकते हैं। इससे आपकी डाइट से फैट घट जाएगी। साथ में, कुछ ऐक्स्ट्रा प्रोटीन और कैल्सियम प्राप्त होगा।
Image Source - Getty Images

अंडे की जगह फ्लैक्सीड्स
मफिन्स, पैनकेक्स, कुकीज़ और चॉकलेट केक का डो बनाते हुए अंडे की बजाय फ्लैक्सीड्स का इस्तेमाल करें। एक बड़े अंडे के विकल्प में तीन चम्मच फ्लैक्सीड्स, 1/8 चम्मच बेकिंग पाउडर को तीन चम्मच पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। आप अपनी डाईट में फाईबर जोड़ लेंगे और अंडे में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल से बच जाएंगे।
Image Source - Getty Images

कैन वाले फलों की बजाए ताज़े फल खाएं
फलों में बहुत सारा फाईबर होता है, और कैलरी कम होती है। इसलिए ये आपके वजन और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन अगर आप कैन में पैक्ड फल खाते हैं, और सोचते हैं कि आप फलों के सारे फायदे मिलेंगे तो आपको इस पर एक बार फिर सोचने की जरूरत है। कम सिरप वाले आड़ू के एक कप में भी 33 ग्राम तक चीनी होती है। इसलिए कैन में पैक सिरप वाले फलों को खाने से बचें। प्राकृतिक फलों को खाएं।
Image Source - Getty Images

संतरे का जूस नहीं, संतरा खाएं
नाश्ते में संतरा यानि औरेंज जूस किसे नहीं पसंद होता। लेकिन अगर आपको दिल से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या है, या फिर आप ऐसी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो संतरे के जूस पीने की बजाय संतरा खाएं। एक कप संतरे के जूस में 21 ग्राम शुगर होती है और फाईबर की मात्रा लगभग न के बराबर। लेकिन एक संतरे में 17 ग्राम शुगर होती है और जूस से 6 गुना ज्यादा फाईबर होता है।
Image Source - Getty Images

अपना ओटमील खुद तैयार करें
ओटमील लो कॉलेस्ट्रॉल आहार है। लेकिन अगर आप पैकेट वाला इंस्टैंट ओटमील खाते हैं तो ध्यान रखें उसमें 15 ग्राम तक चीनी हो सकती है। लगभग 3 चम्मच। इंस्टैंट ओटमील खाने से बेहतर ओटमील खुद तैयार करें। इसमें थोड़ा वक्त जरूर लगता है लेकिन इससे आपके वजन और आपके दिल को काफी फायदा पहुंच सकता है।
Image Source - Getty Images

बदलें अपना डेज़र्ट
क्या आपके पसंदीदा डेजर्ट के रूप की लिस्ट में आईसक्रीम सबसे ऊपर है? नॉन-फैट दही के साथ आधा कप ब्लूबैरी को जमा दें। इस डेजर्ट में सैचुरेटिड फैट नहीं होता जो कि आईसक्रीम में होता है। कैलरी और शुगर भी कम होता है, जिससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।